{"_id":"6a3ad30c12519ddf780530f4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152698-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फिर जर्जर भवनों में पढ़ेंगे छात्र, खतरे में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फिर जर्जर भवनों में पढ़ेंगे छात्र, खतरे में जान
विज्ञापन
फोटो-25- हसनगंज बीआरसी के कोडरा लखौरा के जर्जर कंपोजिट स्कूल में दिखती छत की सरिया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/हसनगंज। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 25 जून से हो रही है लेकिन बच्चे 382 स्कूलों में बच्चे जर्जर भवनों में बैठकर पढ़ाई करेंगे। इससे उनकी जान सांसत में रहेगी। इस शैक्षिक सत्र में तकनीकी समिति ने 382 स्कूलों की बिल्डिंग कमजोर और 62 पूरी तरह से जर्जर हैं। अन्य स्कूलों की रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा कि उन्हें ध्वस्त किया जाएगा या फिर मरम्मत कराने का प्रयास होगा।
हसनगंज ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर अखौली, कोड़रा लखौरा कंपोजिट स्कूल, पिलखना रसीदपुर के प्राथमिक स्कूल के साथ और भी कई स्कूल हैं जो जर्जर हैं। स्थिति यह है कि छतों से प्लास्टर गिर रहा है और कई जगहों पर सरिया दिखाई देने लगी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता। स्कूल भेजने से पहले अभिभावकों में अपने बच्चों की भी चिंता सता रही है। शिक्षक भी जान जोखिम में डालकर स्कूल में छात्रों को पढ़ाने के लिए मजबूर हैं। भीषण गर्मी में छात्रों के लिए पंखे की भी व्यवस्था नहीं है।
बीईओ दीपेश कुमार ने बताया कि कई विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत कार्य कराए गए हैं। जिन स्कूलों में अभी मरम्मत और सुधार कार्य नहीं हुए हैं, वहां प्रस्ताव तैयार कर जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो-26- हिलौली ब्लॉक में भवन न होने से छात्रों को पढ़ाने के लिए लगा टिनशेड, पड़ी बेंच। संवाद
टिनशेड के नीचे दो साल से पढ़ रहे बच्चे
मौरावां। हिलौली के खैरताली गांव में संचालित उच्च प्राथमिक स्कूल की दशा बहुत ही खराब है। यहां भवन न होने से फरवरी 2024 से टिनशेड के नीचे बैठकर छात्र पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। तेज आंधी-बारिश में शिक्षक और छात्रों को जान का खतरा बना रहता है। अधिकारियों की अनदेखी से भवन निर्माण नहीं हो पाया है। इस स्कूल में 42 छात्र पंजीकृत हैं। इस स्कूल में एकल शिक्षक भी है। इंचार्ज शिक्षक कृष्ण कांत त्रिपाठी ने बताया कि नए भवन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जिला समन्वयक अनुमोदन में लगे हैं।
--
फोटो-27- औरास ब्लॉक का पंचायत भवन जिसमें चलता है प्राथमिक स्कूल। संवाद
फोटो-28- बिछिया ब्लॉक में सुबह 11:30 बजे बंद बिछिया ब्लॉक का पड़रीकला कंपोजिट स्कूल। संवाद
बंद मिला दो साल से पंचायत भवन में चल रहा स्कूल
औरास। ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अल्दौ का भवन दो साल पहले जर्जर होने से ध्वस्त करा दिया गया था, तब से यहां पंचायत भवन में स्कूल संचालित हो रहा है। शासन ने शिक्षकों को स्कूल जाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश थे लेकिन मंगलवार दोपहर 11:39 बजे बंद मिला। यहां प्रधान शिक्षक श्रवण कुमार सहित तीन शिक्षकों की तैनाती है। 72 छात्र पंजीकृत हैं। इस ब्लॉक में उरामयखेड़ा, मिर्जापुर अजिगांव सहित कई ऐसे स्कूल हैं जहां बिजली कनेक्शन नहीं हैं। बीईओ संजय शुक्ला ने बताया कि ब्लॉक के 16 स्कूल जर्जर स्थिति में हैं। संबंधित विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं पहुंचे, वहां कार्रवाई की जाएगी। बिछिया ब्लॉक के पड़रीकला कंपोजिट स्कूल भी सुबह 11:15 बजे बंद मिला।
वर्जन...
इस शैक्षिक सत्र में तकनीकी टीम ने 382 स्कूलों को जर्जर घोषित किया है। इसमें 62 स्कूल ऐसे बताए गए हैं जो पूरी तरह से जर्जर हैं। उनके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से पूरी कराई जा रही है। शेष स्कूलों में जैसे टीम बताएगी वह कराया जाएगा। कहा कि बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
शैलेष कुमार पांडेय, बीएसए