{"_id":"6a3d7a72c253d2de460e75a7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152787-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एसपी के फोन करते ही पुलिस को मिल गया हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एसपी के फोन करते ही पुलिस को मिल गया हत्यारोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। रामपुर धौरा गांव में फंदे से लटकी मिली महिला की दहेज हत्या के मामले में पति को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। अन्य पांच भाग गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पिता ने परिवारीजन के साथ एसपी से मिलकर प्रार्थनापत्र दिया था।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धौरा गांव में 22 जून की रात निशा (20) पत्नी सोनू उर्फ सोनेलाल का शव घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला था। माखी थाना क्षेत्र के बिरसिंही मलेथा गांव निवासी पिता अंबर ने बताया था कि 30 मई 2025 को बेटी का विवाह किया था। शादी के बाद ससुराल वाले चेन और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर दी थी। उन्होंने पति, ससुर देवीप्रसाद, ननद माधुरी तथा परिवार के तीन अन्य लोगों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हसनगंज कोतवाली पुलिस बुधवार तक तक किसी को पकड़ नहीं पाई थी। बृहस्पतिवार को पिता अंबर व अन्य परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी जेपी सिंह को जानकारी दी। एसपी ने कोतवाली पुलिस को फोन कर अपडेट लिया तो पुलिस ने आनन-फानन आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।