{"_id":"6a3d78b2eded6676bd02fa44","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152795-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर से बचने में खंती में पलटा लोडर, किसान की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर से बचने में खंती में पलटा लोडर, किसान की मौत, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन (उन्नाव)। सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर बिहार थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास तेज रफ्तार लोडर सामने से आ रहे डंपर से बचने में बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। इस हादसे में एक किसान की मौत हो गई जबकि सात घायल हैं। हादसे के बाद लोडर चालक भाग गया।
फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत नया पुरवा के मजरा दोदरा निवासी किसान प्रेमसागर लोधी (65), पंकज (22), सूर्यप्रकाश (25), मान सिंह (35), शैलेंद्र (18), जयकरन (24), विपिन (20), मनीष मौर्य (28) सहित 12 लोग बृहस्पतिवार की सुबह लोडर से लखनऊ मंडी में घुइयां (अरबी) बेचने गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे ये लोग घर लौट रहे थे। लोडर उसी गांव का अर्जुन चला रहा था।
सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर बिहार थानाक्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास सामने से आ रहे डंपर को देखकर चालक लोडर सड़क किनारे ले गया। पहिया अधिक कटने से वह सड़क से नीचे उतरा और खंती में पलट गया। इस हादसे में आठ किसान घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से आनन-फानन सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने प्रेमसागर लोधी को मृत घोषित कर दिया। पंकज, सूर्यप्रकाश और मानसिंह की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार कर कुछ देर बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर एसडीएम रणवीर सिंह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों का हाल जाना। साथ रहे किसान विपिन ने बताया कि मृतक प्रेमसागर की पत्नी राजरानी के साथ दो बच्चों में संदीप और अंकित हैं।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। चालक भाग गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।