{"_id":"6a3d78727041388c01089834","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152798-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सिपाहियों की बदसलूकी की एसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सिपाहियों की बदसलूकी की एसपी से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। नहरकोठी के पास बुधवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान युवक ने सिपाहियों पर बदसलूकी, अभद्रता और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
माखी थाना क्षेत्र के सधवाखेड़ा गांव निवासी अमन रावत यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। अमन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि बुधवार शाम वह बाइक से खेत जा रहा था। नहरकोठी के पास सिपाहियों ने उसकी बाइक रोकी। उन्होंने बाइक के कागज और हेलमेट की मांग की। अमन के अनुसार, उसने हेलमेट नहीं लगाया था और कागज घर पर थे। आरोप है सिपाहियों ने छोड़ने के लिए सुविधा शुल्क मांगा। पैसे न देने पर उसकी पिटाई भी की।
उधर, कांस्टेबल सचिन ने युवक के आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि युवक ने खेत जाने की बात कही थी। इसके बाद उसे जाने दिया गया। सचिन ने मारपीट, धमकी और रुपये मांगने से इन्कार किया। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने सीओ दीपक यादव को जांच सौंपी है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने कहा कि सिर्फ कहासुनी हुई थी, मारपीट नहीं।