{"_id":"6a3d789a6fe4d5db33000fca","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152800-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बंद कमरे में जिंदा जली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बंद कमरे में जिंदा जली महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां (उन्नाव)। कस्बे के मोहल्ला पुरानी बाजार स्थित घर में अकेली महिला बुधवार की रात बंद कमरे में जिंदा जल गई। घटना के समय पति तीन बेटियों के साथ दूसरे घर में था। दरवाजा और खिड़की अंदर से बंद थे। सूचना पर रात में ही सीओ और एसओ मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया जाता है कि रात में पति और पत्नी में विवाद भी हुआ था।
मौरावां थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी जगदीश साहू की पत्नी उर्मिला (45) 22 जून को रायबरेली जिले के थाना खीरो के जगन्नाथगंज सेमरी स्थित मायके से ससुराल आई थी। पति ने बताया कि बुधवार रात उर्मिला पुराने घर के कमरे में मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर लेटी थी। कमरे में पंखा भी लगा है। वह तीन बेटियों के साथ घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बने नए घर में सोने गया था। रात करीब 12 बजे पड़ोसियों से पता चला कि पत्नी के कमरे से आग की लपटें निकल रही हैं। इस पर वह भागकर आया। पड़ोसियों की मदद से पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन दरवाजा और खिड़की अंदर से बंद थे। धुएं और आग के चलते कोई आसपास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। सबमर्सिबल से भी आग बुझाने का प्रयास हुआ।
सूचना मिलने पर सीओ अरविंद चौरसिया फोर्स के साथ पहुंचे। दमकल को बुलवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायरकर्मी जैसे-तैसे कमरे की खिड़की निकालकर पानी कमरे के अंदर डाल पाए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक उर्मिला की मौत हो चुकी थी। पति ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे ऋषि और अंशू मुंबई में नौकरी करते हैं। तीन बेटियां सुदीक्षा, नंदनी और सुरभि उसके साथ रहती हैं। मौत से सभी बेहाल हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, किसी ने अभी तक किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पति से विवाद पर चली गई थी मायके, 22 को ही आई थी ससुराल
संवाद न्यूज एजेंसी
मौरावां। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि पति-पत्नी में विवाद था। इसके लिए चलते 20 दिन पहले उर्मिला भाई लालता प्रसाद के साथ मायके चली गई थी। पति के बुलाने पर 22 जून को ही ससुराल आई थी। बताया गया है कि बुधवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ था। इससे परेशान होकर पति तीन बेटियों को लेकर दूसरे घर में चला गया था। उर्मिला ने अपने को कमरे में बंद कर लिया था। उसके बाद आग कैसे लगी, यह भी सही पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच में आग खुद लगाने की बात सामने आ रही है। महिला के साथ कमरे का पूरा सामान भी जल गया है। मायके वालों ने भी अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव शत-प्रतिशत जलने के साथ हड्डियां तक जलने की बात सामने आई है।