{"_id":"6a401c5cf658d3355003cc27","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152900-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: साइकिल सवार को बचाने में फिसली बाइक, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: साइकिल सवार को बचाने में फिसली बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
फोटो-12- सोनू रावत (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। पाटन-पुरवा मार्ग पर रघुनाथपुर गांव के पास साइकिल सवार को बचाने में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर है। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
बिहार थाना क्षेत्र के पनहन गांव निवासी सोनू (30) और विकास (20) पुत्र कृष्ण कुमार पासवान शुक्रवार रात 10 बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। पाटन-पुरवा मार्ग पर रघुनाथपुर गांव के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। सोनू के सिर में चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल विकास को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। परिजन निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। हालत सही न होने से उसे भी आईसीयू में रखा गया है।
छोटे भाई मोनू ने बताया कि सोनू पहले कुवैत में था। तीन महीने पहले ही आया था। वर्ष 2025 में उसका विवाह हुआ था। वह तीन भाइयों में बड़े थे। बेटे की मौत से मां मालती, पत्नी और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।