{"_id":"6a4563465ee9ce57d0073254","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153098-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्लीपर बस चालक ने नशे में तोड़ा डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्लीपर बस चालक ने नशे में तोड़ा डिवाइडर
विज्ञापन
फोटो-10 धुनधुन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ जा रहा स्लीपर बस चालक नशे में डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंच गया। इससे बस आगरा जाने वाली लेन पर कार में टक्कर मारकर पलट गई। कार सवार मां-बेटी, नाना-नातिन सहित पांच की मौत हो गई। तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हैं। सभी को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। यहां से बस चालक सहित छह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों में चार संतकबीर नगर और एक गोरखपुर का है। हादसे के बाद गुस्साए यात्रियों ने बस चालक की जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया।
संतकबीर नगर के थाना खलीलाबाद के गांव तेनुहारी सोयम के विनोद कुमार (45) मंगलवार शाम 7:30 बजे दोस्त दीपक कनौजिया के साथ उनकी कार से वृंदावन के लिए निकले थे। कार में दीपक की भाभी थाना बखिरा के पाड़िया निवासी प्रिया (40), बेटी दिव्या (14), बेटा आर्यन (16), बेटी अपराजिता (10) और प्रिया के पिता खलीलाबाद के धुनमुन (61) भी थे। प्रिया ने अपनी दोस्त गोरखपुर के थाना पीपीगंज के करतारी की अंजू (40), बेटी अमृता (7), बेटा रिद्यांश (5) को भी साथ ले लिया था। अभी सब उन्नाव के पास पहुंचे ही थे कि यह हादसा हो गया। हादसे में अंजू, उनकी बेटी अमृता और कार चला रहे विनोद की मौत हो गई। वहीं, धुनमुन और उनकी नातिन दिव्या की भी जान नहीं बच सकी।
कार में सवार थे नौ लोग, चार ही बचे
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। एयर बैग भी फट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे लोग सीट के नीचे दब गए। अमृता का सिर धड़ से अलग हो गया। अर्टिगा कार में कुल नौ लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ चार की जान बच पाई। वहीं, बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों की सूचना पर यूपीडा कर्मी और पुलिस टीम पहुंची। लोगों की मदद से कार से सभी शवों को बाहर निकलवाया गया। बस अलीगढ़ के थाना खैर के गांव कशीशो निवासी बस चालक मोहित (35) समेत अन्य घायलों को भी निकाला गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
55 सवारियों की थी क्षमता, बस में थे 90 यात्री
एआरटीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि बस की क्षमता 55 सवारियों की थी। चालक मोहित ने बताया कि बस में कुल 90 यात्री थे। बस बाबा खाटू श्याम प्रा. लि. बदरपुर ट्रैवल्स की है। वह हरियाणा के पटौदी से बिहार जा रहा था। बताया कि वह पलवल से बस में चढ़ा था। बस बाबा नामक चालक चला रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
यात्रियों का कहना है कि चालक नशे में था। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
घनश्याम मीणा
डीएम