फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सड़क किनारे झाड़ी में मिला युवती का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका

Tue, 07 Jul 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
unnao news
पाटन। बिहार-पुरवा मार्ग पर कोटवर स्थित एक इंटर कॉलेज से पहले सड़क किनारे झाड़ी में सोमवार को महिला का शव मिला। दुर्गंध आने पर छात्रों ने देखा तब घटना का पता चला। चेहरे पर चोटों के निशान होने से हत्या कर शव फेंकने की चर्चा है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के कोटवर गांव के इंटर कॉलेज के पास सोमवार दोपहर करीब दो बच्चे छुट्टी के बाद छात्रों ने स्कूल से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ी के पास से तेज दुर्गंध देखा तो करीब 35 साल की महिला का शव दिखा। छात्रों ने लोगों को बताया तो भीड़ लग गई। शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष राहुल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। महिला के सिर पर चोटों के निशान और खून लगा है। शरीर पर अन्य कोई चोट का निशान नहीं हैं। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस मार्ग दुर्घटना में मौत होने की बात मानकर जांच कर रही है। मृतका लाल रंग की टीशर्ट और हरे और काले रंग का प्रिंटेड लोअर पहने है। बालों में काला हेयरबैंड भी लगा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की शादी हुई है या नहीं, इस पर अभी संदेह है। चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं लेकिन ये हादसे के हैं या किसी हमले या मारपीट के, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही पाएगी। बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शाम करीब सात बजे एसपी जयप्रकाश सिंह और एएसपी अखिलेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाने पहुंच थानाध्यक्ष से जानकारी ली और घटना की सही से जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed