{"_id":"6a4c0025684502b5db096dda","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153360-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्लीपर बस में सीट न मिलने पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्लीपर बस में सीट न मिलने पर यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
फोटो-14- हरदोई-उन्नाव मार्ग पर नगर की पुरानी टंकी के पास खड़ी स्लीपर बस व हंगामा करते यात्री। स
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। मियागंज से चंडीगढ़ जा रही स्लीपर बस में क्षमता से अधिक सवारियां देख सीट को लेकर रविवार की देर शाम यात्रियों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। बस में क्षमता से अधिक सवारियां होने पर परिवहन नियमों के उल्लंघन के तहत चालान भी किया है।
हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित पुरानी टंकी के पास रविवार देर शाम बस आकर रुकी। यात्री जैसे ही अंदर गए तो वहां क्षमता से अधिक यात्री बैठे देखे। सीट न मिलने पर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप था कि उन्होंने शाम करीब तीन बजे सीट बुक कराई थी लेकिन बस में पहुंचने पर सीट उपलब्ध नहीं कराई गई। बस में पहले से ही क्षमता से अधिक सवारियां भरी थीं। कुछ यात्रियों ने चालक पर नशे की हालत में बस चलाने का भी आरोप लगाया। हालांकि जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने यात्रियों को शांत कराया।
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि यात्रियों को शांत कराकर क्षमता से अधिक सवारियों को देख बस का चालान किया गया था। चालक और परिचालक को भविष्य में परिवहन नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई है।