{"_id":"6a4d4b99cc76a34a040eac64","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153400-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। कोरारी कला गांव में खेत जा रहे किसान की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी कला गांव निवासी बसंतलाल (65) खेती करते थे। नाती आदर्श ने बताया कि नाना सोमवार देर शाम खेत जाने के लिए घर से पैदल निकले थे लेकिन वापस नहीं आए। इस पर उनकी तलाश की गई तो रेलवे स्टेशन के खंबा नंबर 175/1 और दो के बीच उनका शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला। सूचना पर पुलिस ने जांच की। आशंका है कि रात में जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हुई है। आदर्श ने बताया कि नाना के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वह उनकी बड़ी बेटी का बेटा है। वह नाना के साथ ही रहता था। बताया कि मामा प्रवीण नशे के लती हैं। इस कारण उनका आए दिन नाना से झगड़ा होता रहता था। सोमवार को भी दोनों के बीच नोकझोक हुई थी। उसी से नाराज होकर वह खेत की ओर चले गए थे।
थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने वृद्ध की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता-पुत्र में विवाद का पता चला है लेकिन लिखित में कोई शिकायत नहीं है।