फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सिपाही पति से विवाद से आहत महिला ने दी जान

Wed, 08 Jul 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। कब्बाखेड़ा मोहल्ले में मंगलवार सुबह महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला का सिपाही पति से वीडियोकॉल पर विवाद हुआ था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना की जांच की। महिला के पिता ने दामाद और बेटी की सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतका गुंजन (36) आईटीबीपी सिपाही हेमंत मिश्र की पत्नी थीं। हेमंत छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। गुंजन दो बेटियों अवनी (10) और आस्था (8) के साथ घर पर रहती थीं। गुंजन के पिता अनिल मिश्र ने बताया कि 2012 में बेटी की शादी की थी। दामाद हेमंत की नौकरी लगने के बाद उनका व्यवहार बदल गया। दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी।
विज्ञापन

अनिल मिश्र के अनुसार, नातिनों ने बताया कि सोमवार की रात गुंजन और हेमंत की फोन पर लड़ाई हुई थी। मंगलवार सुबह वीडियोकॉल पर भी दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद गुंजन बेटियों को स्कूल छोड़ने गई थीं। घटना के समय गुंजन घर पर अकेली थी। सास सुमन अपने गांव गई हुई थीं। जब गुंजन ने हेमंत का फोन नहीं उठाया तो हेमंत ने पड़ोसी को फोन कर बात कराने के लिए कहा। पड़ोसी युवक ने घर पहुंचकर गुंजन को फंदे से लटका देखा। उसने तुरंत परिजन को सूचना दी। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पति के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी की थी खुदकुशी की कोशिश

गुंजन के पिता अनिल मिश्र ने बताया कि पति, सास और अन्य ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। इस प्रताड़ना के कारण गुंजन पहले भी दो बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी। एक बार उन्होंने महिला थाने में शिकायत भी की थी। हालांकि, बेटी के जेठ ने इसे पारिवारिक मामला बताकर शिकायत वापस करा ली थी। परिजन ने गुंजन को समझाया था लेकिन ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।




नाना के साथ गईं बेटियांगुंजन की खुदकुशी के बाद उनकी बेटियां अवनी और आस्था स्कूल से घर लौटीं। मां का शव देखकर दोनों बेहाल हो गईं। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के बाद जब नाना अनिल और मामा लालन घर जाने लगे, तो बेटियों ने उनके साथ जाने की जिद की। दादी सुमन ने इसका विरोध किया, लेकिन दोनों बेटियां दादी से ही भिड़ गईं। पुलिस के सामने भी उन्होंने नाना के साथ जाने की बात कही, जिसके बाद उन्हें नाना के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed