{"_id":"6a7a29068b69f71e410ef6df","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155487-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रखे युवा अपनी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रखे युवा अपनी प्रतिभा
विज्ञापन
फोटो- 11-कला के क्षेत्र में रोमा मिश्र को सम्मानित करते शिक्षक विधायक, सदर विधायक व अन्य। स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। संस्कार भारती ने सिविल लाइन स्थित गेस्टहाउस में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें युवाओं को अपनी प्रतिभा व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रखने का संदेश दिया। उन्हें परिवार, समाज, प्रकृति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने संस्कारवान युवाओं को विकसित भारत का निर्माता बताया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि वेद, पुराण और शास्त्र आचरण के बिना व्यर्थ हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने संस्कार भारती को सीखने और बदलने का प्रेरक कहा। चंद्रभूषण सिंह ने इसे गुरु ज्ञान को जीवन में उतारने का अवसर बताया। सत्य, परिश्रम, अनुशासन व राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाना गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा है। मुख्य वक्ता डॉ एके दीक्षित ने आदर्श शिष्य और गुरु की भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे व महर्षि वेद व्यास के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
वरिष्ठ साहित्यकार रामप्रकाश त्रिपाठी को कीर्ति शेष रजनींद्र दीक्षित की स्मृति में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में रामदेव शुक्ल ने प्रदान किया। सेवानिवृत्त शिक्षिका सुजाता गुप्ता को आदर्श शिक्षिका के रूप में सम्मान मिला। अनिल कुमार सिन्हा की स्मृति में डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने उन्हें सम्मानित किया। समाज सेवा के क्षेत्र में डॉ अतिरेक द्विवेदी को महेंद्रशंकर त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कला और संगीत में विशेष सम्मान
कला के क्षेत्र में रोमा मिश्रा को डॉ नरेंद्र सेंगर स्मृति से डॉ. मनिता सेंगर ने सम्मान दिया। आल्हा गायक रामलखन तिवारी को संगीतकार आनंद पांडेय की स्मृति में सियाराम पांडेय ने सम्मानित किया। वरिष्ठ रंगकर्मी मो. जब्बार अकरम को संस्कार रत्न से नवाजा गया। युवा संगीतकार तन्मय मिश्रा को भी संस्कार रत्न के रूप में सम्मानित किया गया। कानपुर से आए गायक सुबोध आर्या वॉयस ऑफ मुकेश और किंजल श्रीवास्तव ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी।