{"_id":"6a7a28b16784131ea500aeba","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155514-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने के विरोध में धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने के विरोध में धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
फोटो-27- हसनापुर गांव में अंबेडकर मूर्ति तोड़ने की घटना में ग्रामीणों से बात करते सीओ तेज बहादु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज । हसनापुर गांव में आंबेडकर मैदान में रविवार रात अराजकतत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को तोड़ दिया। सोमवार सुबह लोगों को पता चलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सीओ और एसओ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल नई मूर्ति मंगवाई, लेकिन वह भी नहीं लग पाई।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हसनापुर गांव में बने आंबेडकर मैदान में लगी मूर्ति को तोड़े जाने के बाद मौके पर सीओ तेज बहादुर सिंह से ग्रामीणों ने नई मूर्ति की स्थापना से पहले जमीन की पैमाइश कराने की बात कही। बताया कि अंबेडकर मैदान के नाम 16 बिसुआ जमीन है। मौके पर नौ बिसुआ ही है। इस पर सीओ ने नायब तहसीलदार दीपक गौतम को लेखपाल की टीम के साथ बुलवाकर जमीन की पैमाइश करानी शुरू की।
इसी बीच मूर्ति तोड़े जाने की खबर से भीम आर्मी और बसपा के पूर्व विधायक राधेलाल रावत, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा, असोहा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार रावत मौके पर पहुंचे और प्रशासन से वार्ता कर अंबेडकर पार्क की भूमि को संरक्षित करने और नई मूर्ति लगवाने की मांग की और धरने पर बैठ गए। नई मूर्ति आने की सूचना पर सभी शांत हुए। प्रशासक चंद्रभान यादव ने पार्क की चहारदीवारी कराने और सीसीटीवी लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि नई मूर्ति लगवा दी गई है। लेखपाल की जांच में कुछ हिस्सा मूर्ति स्थल के पीछे वाले किसान वीरेंद्र सिंह के खेत में निकला है। जिसमें निशानदेही करा दी गई है। मूर्ति तोड़े के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।