{"_id":"696a8d595acb8e08ab045105","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-143591-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खरमास बीता, सराफा बाजार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खरमास बीता, सराफा बाजार में लौटी रौनक
विज्ञापन
फोटो-21- सराफा दुकान पर ज्वैलरी पसंद करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। खरमास खत्म होते ही मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। 23 को वसंत पंचमी से सहालग होने से सराफा बाजार में रौनक आने लगी है। शादी-विवाह, तिलक और अन्य शुभ कार्यक्रमों के लिए लोग जेवर खरीद रहे हैं। हालांकि सोना-चांदी महंगा होने से लोग हल्की ज्वैलरी खरीद रहे हैं।
मकर संक्रांति से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। 23 जनवरी को वसंत पंचमी से शहनाई भी गूंजेगी। इस बार सहालग करीब चार महीने है। हालांकि होली में होलास्टक लगने और समाप्त होने के दौरान मांगलिक कार्यक्रम नहीं होते हैं लेकिन सराफा व्यापारी लंबी सहालग को लेकर खुश हैं। प्रमुख सराफा बाजार सदर बाजार, कचौड़ी गली और धवनरोड में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। लोग आभूषणों की खरीदारी शुरू कर दी है। व्यापारियों को उम्मीद कि बाजार में और रौनक आएगी।
कीमतों में रोज उछाल, व्यापारी नहीं कर रहे बुकिंग
सराफा व्यापारी शिशिर गुप्ता ने बताया कि सोना और चांदी के दाम में रोज कुछ न कुछ इजाफा हो रहा है। दाम स्थिर न होने से अग्रिम रुपये जमा कर जेवर की बुकिंग नहीं कर रहे हैं। सत्यार्थ सोनी ने बताया कि केवल एडवांस आर्डर ही बुक कर रहे हैं। जेवर बनने के बाद ग्राहक जिस दिन उठाने आएंगे, उस दिन के भाव के अनुसार भुगतान करना होगा।
शिशिर ने बताया कि एक जनवरी से अब तक सोना प्रति दस ग्राम सात हजार रुपये महंगा हुआ है। एक जनवरी को 1.38 लाख रुपये दस ग्राम से बढ़कर 16 जनवरी को 1.45 लाख रुपये हो गया है। यही हाल चांदी का है। 15 दिन में चांदी 51 हजार रुपये किलो महंगी हुई है। पहले 2.30 लाख रुपये किलो में बिक रही चांदी अब 2.81 लाख रुपये है। कल का भाव यही रहेगा या बढ़ेगा कुछ नहीं कहा जा सकता है।
अब हल्की ज्वैलरी पसंद कर रहीं महिलाएं
महंगाई के इस दौर में, महिलाएं अब पारंपरिक भारी गहनों के बजाय हल्की सोने की चेन, अंगूठी, टॉप्स और डिजाइनर मंगलसूत्र जैसी वस्तुएं खरीद रही हैं। चांदी की बात करें तो पायल, बिछिया और छोटे सिक्कों की बिक्री बढ़ रही है। व्यापारियों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर टैरिफ, युद्ध और स्टॉक की स्थिति जैसी वजहों से सोने-चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं, जिसका सीधा असर बाजार पर दिख रहा है।
Trending Videos