सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: इलाज के दौरान अधेड़ और बुजुर्ग की मौत, 12 भर्तीे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15- मरीजों को देखते डॉक्टर कौशलेंद्र प्रकाश। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अधेड़ और बुजुर्ग की मौत हो गई। 12 गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। ओपीडी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 2081 मरीजों ने डॉक्टर को दिखाया।
Trending Videos

जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ होने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। नवाबगंज कस्बा निवासी दिनेश (54) की कई दिन से तबीयत खराब थी। सोमवार को पेट में अधिक दर्द होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, शेखपुर के पोले (65) को सांस लेने में तकलीफ हुई तो बेटे राजू पिता को लेकर इमरजेंसी पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पर्चा काउंटर से लेकर पैथोलॉजी, बर्न यूनिट, दवा वितरण कक्ष सभी जगह मरीजों की भीड़ रही। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 2081 मरीजों ने डॉक्टरों को दिखाया। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि मौसम बदल रहा है, इसलिए लोग बीमार हो रहे हैं। उन्हें सावधानी बरतनी होगी। सुबह-शाम की ठंड से बचाव करना जरूरी है। इसके अलावा गर्म कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed