{"_id":"696fd259ff5575b05d078f2f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-143828-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: काव्य पाठ में सोनम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: काव्य पाठ में सोनम ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो-23- कविता पाठ करतीं छात्रा सोनम वर्मा। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
बेहटामुजावर। क्षेत्र के रसूलपुर रूरी स्थित विश्वंभर दयाल त्रिपाठी राजकीय कॉलेज में मंगलवार को गणतंत्र दिवस सप्ताह के तहत काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी की छात्रा सोनम ने मां पर श्रेष्ठ कविता प्रस्तुत कर पहला स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। इसके बाद बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र हर्ष श्रीवास्तव ने मिटाने चले थे वो, भारत की बेटियों का सिंदूर, सोचा न था होगा अपना ही हर घर चकनाचूर सुनाकर तालियां बटोरी। बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया गौड़ ने सपनों को हकीकत कर, मेहनत की मशाल जलाओ, हर रुकावट से लड़कर, अपनी मंजिल पाओ प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
बीएससी द्वितीय वर्ष बायो की छात्रा सोनम वर्मा ने मां को समर्पित कविता मां प्रार्थनाओं की मंगल ध्वनि है जो हर समय, हर परिस्थिति में प्रतिध्वनित रहती है सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा गीतेश, दिव्यांशी प्रजापति, चांदनी देवी, अमन पाल आदि छात्र छात्राओं ने भी काव्यपाठ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नलिन कुमार और संचालन अनिल कुमार ने किया। आखिर में में निर्णायक मंडल के डॉ. नवनीत कौर, डॉ. मनीषा वाजपेयी व डॉ. अरविंद कुमार ने छात्रा सोनम वर्मा को विजेता घोषित किया। वहीं गीतेश और छात्रा प्रिया गौड़ को संयुक्त रूप से दूसरा और हर्ष श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Trending Videos