सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: शोध अधिकारी को दवाओं का उपयोग नहीं बता पाए स्वास्थ्य कर्मी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-28- महिला अस्पताल में जानकारी लेते शोध अधिकारी हरिओम शुक्ला। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
उन्नाव। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के शोध अधिकारी हरिओम शुक्ला ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दवा वितरण कक्ष में तैनात स्वास्थ्य कर्मी दवाओं का उपयोग नहीं बता पाएं। 102 एंबुलेंस में दवाएं कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
Trending Videos

निरीक्षण की शुरुआत दवा वितरण कक्ष से हुई। यहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी कई दवाओं के उपयोग और उनके उद्देश्य के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। इस पर शोध अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की पूरी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को होना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही मरीजों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है और भविष्य में इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 102 एंबुलेंस सेवा की जांच की। एंबुलेंस में आवश्यक दर्द निवारक दवाओं की कमी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एंबुलेंस में सभी जरूरी दवाएं और उपकरण हर समय उपलब्ध रहें, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल और प्रभावी उपचार मिल सके।
निरीक्षण के दौरान शोध अधिकारी ने ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, महिला वार्ड और प्रसव कक्ष का भी जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, उपकरणों की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed