{"_id":"696a8bc18b63a2b8470aa427","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-143589-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ढाई करोड़ से होगी गंजमुरादाबाद-सिरधरपुर मार्ग की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ढाई करोड़ से होगी गंजमुरादाबाद-सिरधरपुर मार्ग की मरम्मत
विज्ञापन
फोटो-17- जर्जर गंजमुरादाबाद-सिरधरपुर मार्ग से आवागमन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। विशेष मरम्मतीकरण योजना के तहत ढाई करोड़ रुपये से क्षेत्र के 13 किलोमीटर लंबे सिरधरपुर मार्ग की हालत सुधारी जाएगी। शासन से स्वीकृति के बाद पहली किस्त में एक करोड़ की धनराशि भी जारी हो गई है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही मार्ग पर काम शुरू कराने की तैयारी में है।
नगर के मरी कंपनी से सिरधरपुर मार्ग निकला है। 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर लहरापुर, देवरिया, बल्लापुर, कुशराजपुर, भिलोई, भिखरियापुर सहित 12 से अधिक गांवों की करीब 50 हजार की आबादी का आवागमन होता है। करीब डेढ़ दशक पहले लोक निर्माण विभाग बनाया गया यह मार्ग चार-पांच साल से क्षतिग्रस्त है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से इस मार्ग पर लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इसके चलते अक्सर हादसे भी हो रहे हैं। अब इस मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं।
शासन से इस मार्ग की मरम्मतीकरण के लिए ढाई करोड़ का बजट जारी हुआ है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी हो चुकी है। पहली किस्त के रूप में एक करोड़ की धनराशि भी शासन ने जारी कर दी है। एक माह में काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पीडब्ल्यूडी के जेई शिवेंद्र यादव ने बताया कि विशेष मरम्मत योजना में चयनित गंजमुरादाबाद-सिरधरपुर मार्ग का कार्य एक माह में शुरू हो जाएगा। ढाई करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। पहली किश्त में एक करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी हो चुकी है।
Trending Videos