सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

वादकारियों को न्याय दिलाने में भूमिका का करें निर्वाह : न्यायमूर्ति

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो- 41- स्मृतिशेष अ​धिवक्ताओं के चित्र का अनावरण करते न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी। स्रोत:अ​ध
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन में निर्मित स्मृति शेष विजय कुमार बाजपेई एडवोकेट ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण शनिवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने किया। स्मृति शेष अधिवक्ताओं विष्णु दत्त, विजय कुमार बाजपेई व वीरेंद्र प्रसाद दीक्षित के चित्रों का भी अनावरण किया।
Trending Videos

न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण व दीप जलाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बार अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र, महामंत्री अनुज कुमार बाजपेई सहित समस्त कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी व विशिष्ट अतिथि जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम, प्रधान न्यायाधीश, एमएसीटी, विवेकानंद शरण त्रिपाठी व चेयरमैन एल्डर कमेटी बीके बाजपेई को प्रतीक चिह्न, अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व एडीजीसी क्रिमिनल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह युवा अधिवक्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु अपनी सेवाएं निशुल्क देने को तैयार है। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं को अपने-अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए वादकारियों को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका का निर्वाहन करने की बात कही।
कार्यक्रम में अधिवक्ता देवी शंकर सिंह, रश्मि मोहन अग्निहोत्री, विनोद पाठक, कमलेश सिंह, चंद्रमूल सिंह यादव, रूपराम यादव, गुलाब सिंह प्रथम, कृष्णपाल सिंह चंदेल, विजय कुमार शुक्ल, बहेला, मिर्जा साबिर अली बेग, छोटेलाल मिश्र, अशोक कुमार बाजपेई, अनुराग बाजपेई, अभिषेक मिश्रा, पुष्कर मिश्रा, लक्ष्मीकांत तिवारी को न्यायमूर्ति व अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र व महामंत्री अनुज कुमार बाजपेई ने सम्मानित किया। न्यायमूर्ति ने कार्यकारिणी को प्रशस्ति पत्र दिया और स्थाई लोक अदालत के न्यायाधीश रामायण शर्मा की पुस्तक का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed