{"_id":"696bdacbbb588cbb320e0ba4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-143675-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत
विज्ञापन
फोटो- 39- विजय फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कालीमिट्टी चौराहे के पास शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक और चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ा युवक घायल हो गए। पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल भेजा। दोनों बाइक चालकों को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार हेलमेट न लगाए होने से सिर में लगी चोट मौत की वजह बनी। मृतक के छोटे भाई सहित दो का इलाज चल रहा है।
फतेहपुर चौरासी थाना के कठिघरा गांव निवासी कुलदीप (35) छोटे भाई नागेश्वर (30) के साथ बाइक से बांगरमऊ की तरफ से आ काम करके घर लौट रहे थे। बाइक कुलदीप चला रहा था, शाम करीब सात बजे दोनों भाई कालीमिट्टी चौराहा के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे क्षेत्र के राजीवपुरम निवासी विजय (28) ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सगे भाई कुलदीप, नगेश्वर और दूसरी बाइक सवार विजय के अलावा वहीं पर सड़क किनारे खड़े कठिघरा गांव निवासी छोटू (18) भी चपेट में आकर घायल हो गए।
लोगों ने चारों को सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने कुलदीप और विजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि नागेश्वर और छोटू का इलाज चल रहा है। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया घटना की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
डेढ़ महीने पहले महाराष्ट्र से घर आया था विजय
सड़क हादसे में मृत विजय अविवाहित और चार भाई दो बहनों में पांचवें नंबर का था। वह महाराष्ट्र में मजदूरी करता था। डेढ़ महीने पहले ही वह गांव आया था। उसकी मौत से मां मुन्नी देवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
पांच बेटियों को पिता था कुलदीप
कुलदीप टाइल्स कारीगर थे। वह तीन भाइयाें में सबसे बड़े थे। बड़े बेटे की मौत और छोटे बेटे नागेश्वर के घायल होने से पिता राधेलाल व मां राजरानी बेहाल है। उधर पति की मौत पर पत्नी मीरा बेसुध हो गई। परिजनों ने बताया कि कुलदीप दो भाइयों में बड़ा था।
Trending Videos