सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने कार्यालय पर रोका

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-5- कांग्रेस कार्यालय के बाहर एसडीएम ​क्षितिज द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस विकलांग प्
विज्ञापन
उन्नाव। कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ व शहर कांग्रेस कमेटी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट रही। कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पर ही रोक लिया। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिए।
Trending Videos

कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने बताया कि अहमदाबाद में पतंग महोत्सव में आस्था को चोट पहुंचाने और बनारस में लाठी चार्ज के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजना प्रस्तावित था। सोमवार की सुबह कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे तो पुलिस ने सभी को वहीं पर रोक लिया। पार्टी कार्यालय पहुंचे एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष फैज फारूकी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर काशी में की जा रही तोड़फोड़ के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इम्तियाज अहमद, शाश्वत बाजपेई, मिशम रजा, सुरेंद्र कुमार, नसीम खान, विजय शुक्ला, अशोक अवस्थी, आदित्य कुमार, ओम कांत पांडेय, सुरेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed