{"_id":"696e7c2b5bf74a1f4404ef44","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-143746-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पांच सौ के नोट पर मां मुझे माफ करना लिखकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पांच सौ के नोट पर मां मुझे माफ करना लिखकर दी जान
विज्ञापन
फोटो-10- संदीप (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पुरवा। दिल्ली से लौटे युवक ने 500 के नोट पर मां मुझे माफ करना लिखकर मां की साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह देर तक न उठने पर पिता कमरे में पहुंचे तो शव लटकता देख सन्न रह गए। पिता ने बताया कि बेटा मां और भाइयों के साथ दिल्ली में रहकर ऑटो चलाता था। रविवार को ही घर आया था।
कोतवाली पुरवा के गांव मुरैता प्राचीन निवासी जंगली रावत ने बताया कि वह गांव में अकेले रहकर खेती का काम देखते हैं। बड़ा बेटा संदीप रावत (30) मां रामकली और दो भाइयों शुभम और विकास के साथ दिल्ली में रहकर ऑटो चलाता था। रविवार की दोपहर संदीप दिल्ली से गांव आया। पिता के मुताबिक रात में खाना खाने के बाद संदीप कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह देर तक न उठने पर करीब सात बजे उसे जगाने कमरे में गए तो देखा उसका शव छत के पंखे से बंधी साड़ी के फंदे से लटका था। सूचना पर अपराध निरीक्षक रामप्रकाश और दरोगा सियाराम चौरसिया फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जांच के दौरान मृतक की जेब में 500 रुपये का नोट मिला है जिसमें लाल रंग के पेन से लिखा है मां मुझे माफ करना, सहन नहीं कर पाया। मेरे शव की चीर फाड़ न कराई जाए। जैसी अन्य बातें लिखी हैं। हालांकि लिखावट (राइटिंग) स्पष्ट न होने से फॉरेंसिक टीम ने लैब से जांच कराने की बात कही है। वह अविवाहित था। यह कदम क्यों उठाया, इस संबंध में पिता कोई जानकारी नहीं दे सके।
कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सकें हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 500 के नोट पर लिखावट मृतक की है या किसी और की, इसकी फॉरेंसिक लैब से जांच कराई जाएगी।
Trending Videos