सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: फिर बदला मौसम, 24 घंटे में गिरा सात डिग्री पारा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-22-दिन भर बादल छाए रहने और कई बार हल्की बारिश होने से कुछ ऐसा रहा शहर का हाल। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन किसानों की नींद उड़ गई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बृहस्पतिवार को यह 34 डिग्री सेल्सियस था।
Trending Videos

शुक्रवार को सुबह से शाम तक कई बार हल्की बारिश हुई और तेज हवा के झोंकों से हल्की ठंड का भी अहसास हुआ। हालांकि, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश और तेज हवा से कई क्षेत्रों में खेतों में खड़ी गेहूं की अधपकी फसल गिर गई है। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भी भीग गई है। किसानों के अनुसार, यदि लगातार दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहा और सरसों न सूखी तो उसका दाना खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि 21 मार्च को भी कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मौसम बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। डॉ. पांडेय ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसल की कटाई और मड़ाई न करें। यदि सरसों की कटी फसल भीग गई है, तो खेत से पानी निकाल दें और उसे जल्द से जल्द सुखाने का प्रबंध करें।

हवा के साथ बारिश से गिरी गेहूं की फसल
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र में गेहूं की फसल करीब 50 फीसदी पककर तैयार हो चुकी है। शुक्रवार सुबह से तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे सुलतानपुर, कपूरपुर, हसनापुर, हैबतपुर, नसीरापुर, महमदाबाद, कलवारी और जगटापुर जैसे गांवों में गेहूं की फसल गिर गई। राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि जिस फसल में अभी दाना बन रहा है, यदि वह गिर गई तो दाना कमजोर हो जाएगा। इससे पैदावार काफी हद तक कम हो सकती है। पकी और अधपकी फसल के गिरने से उसकी रंगत बिगड़ सकती है, जिससे मंडी में उचित मूल्य नहीं मिलेगा। (संवाद)

गेहूं और आम को नुकसान की आशंका

हसनगंज। धौरा कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. जय कुमार यादव ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव का असर फसलों पर पड़ेगा। बारिश से गेहूं, आम और खेतों में खड़ी पकी सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका है। भीगने से गेहूं की फसल गिर सकती है और दाना कमजोर पड़ जाएगा, इससे उत्पादन प्रभावित होगा।
सरसों की फसल पर संकट
बिछिया। क्षेत्र में शुक्रवार की बूंदाबांदी ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। नेवरना, पड़री, चौसंधा और शिवपुर ग्रांट जैसे गांवों में किसानों की कटी पड़ी सरसों की फसल बारिश में भीग गई है। पड़री कलां निवासी किसान जितेंद्र बाजपेयी की तीन बीघा सरसों की फसल खेत में कटी पड़ी थी, जो भीग गई। इसी गांव के महेंद्र पांडेय की भी डेढ़ बीघा सरसों की फसल बारिश से प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ न हुआ तो फसल खराब हो सकती है।

फोटो-25- असोहा सीएचसी में भर्ती बिजली गिरने से झुलसे कुलदीप। संवाद



खेत जा रहे दो किशोर बिजली गिरने से झुलसे
असोहा। असोहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बिजली गिरने से दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया है।
कांथा गांव के कुलदीप (17) और साहिल (15) सुबह 10 बजे खेत जा रहे थे। महिपतखेड़ा स्थित एक मंदिर के सामने सड़क पार करते समय गिरी बिजली की चपेट में आ गए। राहगीरों ने तुरंत दोनों को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

फोटो-22-दिन भर बादल छाए रहने और कई बार हल्की बारिश होने से कुछ ऐसा रहा शहर का हाल। संवाद

फोटो-22-दिन भर बादल छाए रहने और कई बार हल्की बारिश होने से कुछ ऐसा रहा शहर का हाल। संवाद

फोटो-22-दिन भर बादल छाए रहने और कई बार हल्की बारिश होने से कुछ ऐसा रहा शहर का हाल। संवाद

फोटो-22-दिन भर बादल छाए रहने और कई बार हल्की बारिश होने से कुछ ऐसा रहा शहर का हाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed