{"_id":"69c82664817b40d3c50e1527","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-147630-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छात्रों ने ‘नशा छोड़ो, देश जोड़ो’ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छात्रों ने ‘नशा छोड़ो, देश जोड़ो’ का दिया संदेश
विज्ञापन
फोटो-14- गांव में जागरूकता रैली निकालते स्वयं सेवक। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
बेहटा मुजावर। बांगरमऊ तहसील के रसूलपुर रूरी स्थित विश्वंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मटुकरी में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर लगाया। शनिवार को आयोजित शिविर में लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए ‘नशा छोड़ो, देश जोड़ो’ का संदेश दिया।
कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप कुमार शुक्ल ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ग्रामीणों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों की जानकारी दी। साथ ही इससे बचाव के उपाय भी बताए। स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। गांव में जागरूकता रैली भी निकाली। सहायक आचार्य दयानंद मिश्रा, सहायक आचार्य अमित प्रजापति, नलिन सिंह और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सिंधु गुप्ता ने भी नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला।
शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुर्शिद आलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मीकांत को द्वितीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में रिया द्विवेदी, देवेंद्र, अर्चना, अंशिका मिश्रा, अरविंद, आशीर्वाद और धनंजय सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे।
दीक्षा व प्रतिज्ञा के साथ हुआ पांच दिवसीय शिविर का समापन
बिछिया। राजकीय महाविद्यालय बक्खा खेड़ा में पांच दिवसीय प्रवेश व निपुण जांच शिविर आयोजित किया गया था। इसका समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन 11 रेंजर्स और दो रोवर्स ने दीक्षा ली। उन्होंने ‘सेवा करो’ की प्रतिज्ञा भी ली। महाविद्यालय के रोवर्स और रेंजर्स ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने कैंप फायर में भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रोवर लीडर भरत कुमार, रोवर्स प्रभारी केके यादव और रेंजर्स प्रभारी पुष्प लता कार्यक्रम में मौजूद थे। नीलिमा नागर, एके रस्तोगी, अमित सहित कई अन्य प्राध्यापक व पदाधिकारी भी शामिल हुए।
Trending Videos