उन्नाव। बेनहर इंस्टीट्यूशनल ग्रुप के सिविल लाइन व अब्बासपुर स्थित संस्थानों में सोमवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन हुआ। एलकेजी के बच्चों के मनमोहक नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया।
प्रधानाचार्या सूफिया अल्वी व प्रधानाचार्या पल्लवी हरमन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अंग्रेजी में माता-पिता को संबोधित किया। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति से अभिभावक गदगद नजर आए। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, गायन, कला, नृत्य के साथ शत प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया।
वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल, सर्टिफिकेट और मोमेंटो प्रदान दिए गए। प्रबंधक फैज अली अल्वी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान के तत्पर रहने की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानाचार्या पल्लवी हरमन, इंचार्ज जेवी वर्मा, रूही सईद के अलावा शिक्षक व कर्मचारी रहे। (संवाद)