{"_id":"6a344618cf505220db0451f9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-152441-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: श्रीविश्वंभर दयालु त्रिपाठी कॉलेज बना सीएसजेएम की हैकाथॉन-2026 का नोडल सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: श्रीविश्वंभर दयालु त्रिपाठी कॉलेज बना सीएसजेएम की हैकाथॉन-2026 का नोडल सेंटर
विज्ञापन
फोटो-14- श्री विश्वंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेहटा मुजावर (उन्नाव)। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के सीएसजेएमयू हैकाथॉन-2026 के सफल संचालन के लिए रसूलपुर रूरी गांव स्थित श्रीविश्वंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय को नोडल सेंटर बनाया गया है। महाविद्यालय को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से शिक्षकों और छात्रों में उत्साह है।
प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत दुबे ने बताया कि महाविद्यालय को नोडल सेंटर के रूप में चयनित किया जाना संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों का परिचायक है। हैकाथॉन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी दक्षता, समस्या-समाधान क्षमता और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राएं समाज व उद्योग जगत की वास्तविक समस्याओं के समाधान में अपने अभिनव विचार प्रस्तुत करेंगे।
पहले चरण में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र नवाचार आधारित प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत करेंगे। चयनित प्रतिभागियों को अगले चरणों में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय में हैकाथॉन-2026 में बीटेक, बीसीए के अलावा पहली बार कला व कृषि विज्ञान संकाय के छात्र भी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बीसीए के सहायक प्रोफेसर डॉ.रजनीश कुमार को नोडल प्रभारी बनाया गया है। नोडल प्रभारी ने बताया कि प्रतियोगिता की पंजीकरण प्रक्रिया 15 जून से 15 जुलाई होगी।