{"_id":"6a398915330cd82a61065afa","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-152635-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईस्कूल और इंटर के 100 मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईस्कूल और इंटर के 100 मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
फोटो-5- संस्था के पदाधिकारियों के साथ सम्मानित हुए मेधावी। स्रोत: आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। प्रजापति सभा ने सोमवार शहर के गेस्टहाउस में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें बोर्ड परीक्षा के 100 मेधावियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के संरक्षक रामलाल प्रजापति, उद्यमी भूपेंद्र कुमार प्रजापति व अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले समाज के 100 मेधावियों को शील्ड व प्रशस्तिपत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। गायत्री प्रसाद ने कहा कि आने वाले समय में यही मेधावी डाॅक्टर, इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस और आईपीएस बनकर समाज की सेवा करेंगे।
पूर्व प्रशासनिक अधिकारी केके प्रजापति ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। यहां कन्हैयालाल प्रजापति, डाॅ. महावीर प्रजापति, जगन्नाथ प्रजापति, विवेक, प्रेम, केके प्रजापति, अरिवंद, विशाल, रामनरेश, रामदत्त आदि भी मौजूद रहे।