सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आधे से अधिक वाटर कूलर और सोलर टंकियां खराब

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-21- धन्नीपुर में खराब पड़ा सोलर वाटर प्लांट। संवाद
विज्ञापन
अचलगंज। नगर पंचायत में लोगों को पेयजल की उपलब्धता के लिए लगाए गए 20 से अधिक वाटर कूलर व करीब 12 सोलर टंकियों में आधे से अधिक खराब हैं। दो महीने पहले इस जनसमस्या को प्रमुखता से उठाने और समाचार प्रकाशित होने पर कुछ की मरम्मत कराई गई थी लेकिन दो महीने बाद ही कई वाटर कूलर खराब हो गए है।

नगर पंचायत में दो वर्ष पूर्व प्रत्येक वार्ड में आठ से 10 लाख रुपये की लागत से वाटर कूलर व सोलर टंकियां स्थापित की गई थीं। इनका उद्देश्य लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में यह व्यवस्था ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। धीरे-धीरे वाटर कूलर व सोलर टंकियां भी खराब हो गईं। इससे शुद्ध पेयजल का संकट खड़ा हो गया। अमर उजाला ने दो अप्रैल के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी शालिनी त्रिपाठी ने खराब सोलर प्लांटों की मरम्मत भी करवाई थी लेकिन गुणवत्तापूर्ण काम न होने के चलते नतीजे कुछ ही दिन में सामने आने लगे। एक-एक कर कई वाटर कूलर व सोलर प्लांट फिर से खराब हो गए। कहीं टोटियां गायब हैं तो कहीं तार टूटे या बिजली का बोर्ड खराब है। छोटी-छोटी खामियों के चलते लाखों रुपये खर्च कर की गई इस व्यवस्था का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
सभी कूलर ठीक करवाए गए थे लेकिन फिर से खराब होने लगे हैं। बुधवार को मैकेनिक भेज कर जहां जो खामियां हैं उन्हें दूर कराया जाएगा। इनका उपयोग करने वाले स्थानीय लोगों से भी रखरखाव करने की अपील है। -शालिनी त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन


यहां लगे वाटर कूलर व सोलर प्लांट हैं खराब
लोहचा मोड़ पर लगा वाटर कूलर मरम्मत के पांचवें दिन फिर खराब हो गया। रामेश्वर मंदिर के सामने लगा वाटर कूलर भी काम नहीं कर रहा है। धन्नीपुर में लगा सोलर वाटर प्लांट की मरम्मत ही नहीं कराई गई। यह करीब एक साल से खराब पड़ा है। इसके अलावा हड़हा में पुराने नगर पंचायत कार्यालय के सामने, बलवीर वासव की दुकान के पास, सनेही नगर में बलाई सड़क पर लगा वाटर कूलर, हड़हा बाजार के पास तालाब किनारे, सनेही पुस्तकालय के बगल में व सभासद शहाबुद्दीन के दरवाजे लगा वाटर कूलर समेत कई वाटर कूलर या तो खराब है या फिर गर्म पानी दे रहे हैं।

--
फोटो-23-राजन शुक्ला।
पांच दिन बाद खराब हो गया वाटर कूलर
अचलगंज के राजन शुक्ला ने बताया कि लोहचा तिराहे पर फल मंडी के पास लगे वाटर कूलर को एक माह पहले कर्मचारी ठीक कर गए थे। पांच दिन बाद ही यह फिर से खराब हो गया। वाटर कूलर खराब होने के फल मंडी के दुकानदारों के अलावा मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है।

फोटो-24- सत्येंद्र तिवारी।
एक साल से खराब है सोलर वाटर प्लांट
गांव के सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि धन्नीपुर में लगा सोलर वाटर प्लांट करीब एक साल से खराब पड़ा है। सभासद के साथ ही नगर पंचायत से कई बार शिकायत के बाद भी कोई इसे देखने तक नहीं आया। मोहल्ले के लोग हैंडपंप से पानी भरकर काम चला रहे हैं।

फोटो-21- धन्नीपुर में खराब पड़ा सोलर वाटर प्लांट। संवाद

फोटो-21- धन्नीपुर में खराब पड़ा सोलर वाटर प्लांट। संवाद

फोटो-21- धन्नीपुर में खराब पड़ा सोलर वाटर प्लांट। संवाद

फोटो-21- धन्नीपुर में खराब पड़ा सोलर वाटर प्लांट। संवाद

फोटो-21- धन्नीपुर में खराब पड़ा सोलर वाटर प्लांट। संवाद

फोटो-21- धन्नीपुर में खराब पड़ा सोलर वाटर प्लांट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed