सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: वीर बलिदानी कैलाश यादव को दी श्रद्धांजलि

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
unnao news
गंजमुरादाबाद। सुल्तानपुर गांव स्थित शहीद कैलाश यादव स्मृति उपवन में बृहस्पतिवार को उनकी 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर गांव निवासी देशराज यादव और शिवदेवी के पुत्र कैलाश यादव की वर्ष 2000 में तैनाती सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर हुई थी। 25 जून 2016 की शाम जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में दो आतंकवादियों को मौत की नींद सुलाने के बाद वह शहीद हो गए थे। बृहस्पतिवार को उन्नाव-हरदोई मार्ग पर स्थित गांव में कैलाश यादव स्मृति उपवन में उनकी 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद की पत्नी किरन यादव, भाई गिरिजेश यादव, अवधेश यादव, पुत्र अभय यादव व तेजस यादव अन्य परिजन ने स्मारक पर हवन कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शहीद को श्रद्धांजलि देने वालों में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर बिजनौर के कमांडेंट शिवरतन, सपा नेता वरुण शंकर शुक्ला, डॉ. आशीष पटेल, सोनू सिंह चंदेल, धर्मेंद्र सिंह, प्रधान पुष्पेंद्र सिंह और प्रधान गुफरान भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed