{"_id":"6a480f576c884f08cb04ca30","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-153209-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से भिड़ा दूसरा डंपर, क्लीनर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से भिड़ा दूसरा डंपर, क्लीनर गंभीर
विज्ञापन
फोटो-11- हादसे के बाद हाईवे किनारे खड़े दोनों क्षतिग्रस्त डंपर। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से दूसरा डंपर भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाला डंपर पलट गया। उसके क्षतिग्रस्त केबिन में फंसकर क्लीनर घायल हो गया जबकि चालक हादसे के बाद भाग गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कानपुर के थाना घाटमपुर के हिरनी गांव निवासी डंपर चालक सजीवन ने बताया कि वह महोबा के कबरई से डस्ट लादकर लखनऊ जा रहा था। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे तेज नींद आने पर रसूलपुर गांव के सामने ढाबे के पास हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी की और आराम करने लगा। इसी दौरान पीछे से गिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसका डंपर आगे खड़े अन्य डंपर से जा टकराया जिससे उसका केबिन भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर मारने वाला डंपर पलट गया। हादसे के पलटे डंपर का चालक भाग गया जबकि क्लीनर महोबा के खन्ना निवासी स्वतंत्र सिंह (38) क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्लीनर को केबिन से बाहर निकाला और एनएचएआई की एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ सोहरामऊ अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डंपर के मालिक ने लगाए गंभीर आरोप
हादसे में हाईवे किनारे पहले खड़े डंपर के मालिक लखनऊ के गौरा बाग कुर्सी रोड निवासी निखिल शुक्ला ने बताया कि जिस डंपर ने टक्कर मारी है वह ओवरलोड है। उसका फास्टैग भी फर्जी है। इसके बावजूद वह टोल से बेधड़क निकल रहा है। बताया कि 16 जून से बिना रॉयल्टी के बराबर गिट्टी लेकर आ रहा है। आरोप लगाया कि कबरई में बाबुओं की मिलीभगत से डंपर बिना रॉयल्टी के निकल रहा है। डंपर में पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी है।