फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर पलटा, गैस रिसने से अफरातफरी

Sat, 04 Jul 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-16- ट्रेलर के एलएनजी फ्यूल टैंक पर फॉग टेंडर का छिड़काव करते दमकल कर्मी। स्रोत: पुलिस
बीघापुर/पाटन। टाटा जमशेदपुर से लोहे की कॉइल लेकर हरियाणा के पलवल जा रहा ट्रेलर चालक को झपकी आने से गंगा एक्सप्रेसवे पर पलट गया। लिक्विड नेचुरल गैस (एलएनजी) के टैंक का वाल्व क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने प्रयागराज से मेरठ जाने वाली लेन का यातायात तुरंत रोक दिया। वाहनों को दूसरी लेन से निकाला गया। इससे करीब नौ घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मथुरा जिले के नौहझील के शाहदगढ़ी गांव निवासी चालक धर्मवीर झारखंड के जमशेदपुर से टाटा कंपनी की लोहे की कॉइल ट्रेलर पर लादकर हरियाणा के पलवल जा रहा था। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बिहार थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 456 पर ऊंचवा गांव के सामने चालक को झपकी आने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर के एलएनजी फ्यूल टैंक के वाल्व क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसने लगी। इससे एक्सप्रेसवे पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित पनहन गांव के पास बने कट से एसडीएम रणवीर सिंह, सीओ मधुप नाथ मिश्रा, एसओ बिहार राहुल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रयागराज से मेरठ जाने वाली लेन का यातायात रोककर वाहनों का दूसरी लेन पर डायवर्जन कराया। गैस के प्रभाव को कम करने के लिए दमकल को बुलाया गया। दमकल की टीम ने फॉग टेंडर का छिड़काव किया। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रेलर को किनारे कराया। शाम करीब पांच बजे डायवर्जन हटाकर वाहनों का दोनों लेनों से आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि चालक और क्लीनर सुरक्षित है। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

दो फ्यूल टैंकों में थी 1880 किलो गैस
गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटे ट्रेलर में 980-980 किलो के दो टैंक लगे हैं। इनमें 1880 किलो गैस थी। पलटने पर पाइप फटने से तेजी से गैस रिसने लगी। गनीमत रही कि अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सीएफओ अनूप सिंह ने बताया कि हालांकि एलएनजी सतह की बजाय हवा में फैलती है। इसके बाद भी अगर रिसाव के समय एक्सप्रेसवे से निकल रहे किसी वाहन के साइलेंसर से चिंगारी या किसी वाहन की वायरिंग में स्पार्किंग होती तो आग लग सकती थी। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था।

फोटो-16- ट्रेलर के एलएनजी फ्यूल टैंक पर फॉग टेंडर का छिड़काव करते दमकल कर्मी। स्रोत: पुलिस

फोटो-16- ट्रेलर के एलएनजी फ्यूल टैंक पर फॉग टेंडर का छिड़काव करते दमकल कर्मी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed