{"_id":"6a480f7fe55fb6d9f60cc85f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-153223-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मुआवजे व कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, अंतिम संस्कार से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मुआवजे व कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, अंतिम संस्कार से इन्कार
विज्ञापन
फोटो-28- मांगों पर अड़े परिजनों को समझाते एसओ प्रदीप कुमार सिंह। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। फाल्ट ठीक करते समय संविदाकर्मी के सहयोगी प्राइवेट कर्मी की करंट से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर शव गांव पहुंचा। परिजन मुआवजा व दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। दो घंटे तक चली बातचीत के बाद एसओ ने सख्त कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
आसीवन थाना क्षेत्र के गांव मुरव्वतपुर निवासी सरोज उर्फ लालू यादव (26) प्राइवेट लाइनमैन था। बृहस्पतिवार दोपहर गहरूबाग में फॉल्ट सही करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सूचना दिए बिना शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने और काम के दौरान विभाग द्वारा आपूर्ति बंद न किए जाने से नाराज परिजनों ने मियागंज उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की थी।
शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पोस्टमार्टम के बाद सरोज उर्फ लालू यादव का शव गांव पहुंचा तो परिजन चीखने लगे। दादी सुरजा देई, मां गंगादेई व छोटे भाई दिलीप मुआवजा देने व लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे आसीवन एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने दो घंटे तक चली बातचीत के बाद मुआवजा व कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। इसके बाद परियर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बिजली निगम के एसडीओ और जेई दूसरे दिन भी सामने नहीं आए।
विज्ञापन
एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कानूनगो विनोद कुमार व लेखपाल सुरेंद्र ने किसान बीमा की रिपोर्ट तैयार कर ली है। परिजन से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।