{"_id":"6a480f2a920f1f67f604920d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-153228-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक का घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक का घर में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो-32- सुनील कुमार पाल (फाइल फोटो)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बारासगवर थाना क्षेत्र में दिल्ली से चार दिन पहले लौटे युवक का शव घर के आंगन के जाल में चादर के फंदे से लटका मिला। चचेरे भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
बारासगवर थाना क्षेत्र के बाबू खेड़ा निवासी बाबू शंकर ने बताया कि चाचा गोपी कृष्ण परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। चार दिन पहले चचेरा भाई सुनील कुमार पाल (24) अकेले दिल्ली से गांव आया था। शुक्रवार सुबह चाय पीने के लिए सुनील को बुलाने जा रहा था तभी दिल्ली से चाचा का भी फोन आया और घर जाकर सुनील क्या कर रहा है यह देखने को कहा।
जब वह चाचा के घर के अंदर पहुंचा तो आंगन में लगे जाल में चादर के फंदे से सुनील का शव लटका देखा। परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुनील दिल्ली में किराना की दुकान में काम करता था। वह दो भाई दो बहन में दूसरे नंबर का था। मां दुलारी, बड़ा भाई राम सिंह व अंजली समेत परिजन बेहाल हैं। एसओ धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला है। परिजन घटना के पीछे वजह नहीं बता सकें है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।