{"_id":"6a4961167beff8592507141a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-153260-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पार कर रहे लखनऊ के युवक की डंपर की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पार कर रहे लखनऊ के युवक की डंपर की टक्कर से मौत
विज्ञापन
फोटो-14- सुरेश (फाइल फोटो)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार रात सड़क पार कर रहे युवक की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। पहचान न होने पर पुलिस ने रात में शव मोर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार दोपहर लखनऊ से पहुंचे परिजन ने शिनाख्त की। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार रात सड़क पार कर रहे युवक को लखनऊ की ओर जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। उसके पास मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजन से संपर्क किया।
शनिवार दोपहर कोतवाली पहुंचे लखनऊ के थाना गोसाईगंज के सलेमपुर निवासी मुकेश ने शव की पहचान भाई सुरेश (30) के रूप में की। भाई ने बताया कि सुरेश दिहाड़ी मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार शाम किसी दोस्त के साथ घर से निकला था। शुक्रवार को फोन पर उसने रात तक घर लौटने की बात कही थी लेकिन शनिवार सुबह अजगैन पुलिस से हादसे की सूचना मिली। सुरेश अविवाहित था और पांच भाइयों केशव, कमलेश, रमेश, मुकेश और सुरेश में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
अजगैन कोतवाली के अपराध निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डंपर को कब्जे में लिया गया है।