{"_id":"6a4c006f596dc35dd800c60e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-153369-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उर्स के दूसरे दिन उठा गागर का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उर्स के दूसरे दिन उठा गागर का जुलूस
विज्ञापन
फोटो-20-मखदूम शाह सफी की मजार पर आयोजित महफिल में मौजूद लोग। स्रोत: पाठक
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। हजरत मखदूम शाह सफी के उर्स के दूसरे दिन गागर का जुलूस उठाया गया। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होता जुलूस वापस मजार पहुंचा। वहां चादर चढ़ाई गई। मजार के समाखाने में महफिल का आयोजन हुआ। इसके अलावा सज्जादा नशी के आवास पर फातेहा पढ़ा गया।
उर्स के दूसरे दिन गागर जुलूस उठाया गया जिसमें बड़ी संख्या में मुरीदों ने शिरकत की। सोमवार दोपहर बाद मजार के समाखाने में आयोजित महफिल में अली वारिस, राजू, शाफैज, मुरली कमर वारसी सहित अन्य कव्वालों ने अपने कलामों से पीर को नजराने अकीदत पेश की। उसके बाद मखदूम शाह सफी का कुल पढ़ा गया। सज्जादा नशी नवाजिश मोहम्मद फारूकी ने सभी के लिए दुआ की।
शाम को सज्जादा नवाजिश मोहम्मद व अफजाल मोहम्मद फारूकी के आवास पर पीर मखदूम शाह सफी का फातेहा पढ़ा गया। अलग-अलग शहरों से आए खास मेहमानों में दिल्ली स्थित मजार के सज्जादा हजरत फरीद अहमद निजामी, जिया अलवी, खैराबाद के लारीब अलवी, दिल्ली के अलीजनाब ओवैस सुल्तान, रुदौली के आफाक अहमद उर्फ सूफी मियां, शाहिद मियां, हजरत नज्मुल हसन, शुएब मियां, मुईन खैराबादी, हजरत हसन मियां, लखनऊ के राशिद मीनाई प्रमुख रहे।