{"_id":"63b5d3b7c4549b46ff7f6c8e","slug":"will-make-3023-youth-skilled-will-provide-employment-unnao-news-knp7370971108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 3023 युवाओं को बनाएंगे हुनरमंद, दिलाएंगे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 3023 युवाओं को बनाएंगे हुनरमंद, दिलाएंगे रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ
उन्नाव। कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं का हुनर निखारने की तैयारी शुरू की गई है। इसमें विभिन्न सेक्टरों में 3023 युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने का काम शुरू हो गया है। प्रशिक्षित होने के बाद युवाओं को उसी क्षेत्र में रोजगार दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। सीडीओ ने सभी बैचों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का उद्देश्य शिक्षित युवाओं के हुनर को निखारकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। योजना में 10वीं और 12वीं पास ऐसे छात्र, छात्राएं जिन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है, उन्हें विभिन्न सेक्टरों में प्रशिक्षण देकर कौशल का विकास करना है।
ताकि भविष्य में युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े और कौशल विकास के दम पर वह आत्मनिर्भर बन सकें। जिला स्तर पर कौशल विकास मिशन को 3050 युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार दिलाने का लक्ष्य दिया गया। इसमें 3023 युवाओं ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
इन युवाओं के जिले में खुले 15 सेंटरों में इनको प्रशिक्षण देने की शुरुआत कर दी गई। बुधवार को विकासभवन कक्ष में सीडीओ ऋषिराज ने कौशल विकास मिशन में मिले लक्ष्य और शुरू हुए प्रशिक्षण की समीक्षा की। इसमें डीआईओएस रविशंकर ने जानकारी दी कि जीआईसी व जीजीआईसी में कंप्यूटर और ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स में 9वीं और 11वीं के 140-140 बच्चों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। सीडीओ ने कहा कि सभी बैचों को समय से पूरा कराकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं।
कहा कि बैच में पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित कराएं। बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी दिव्या त्रिपाठी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री, परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद सिंह, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी आकांक्षा दुबे और विनोद कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।