सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman murdered by slitting her throat with a knife

Unnao News: चाकू से गले की नस काटकर महिला की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 13 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat with a knife
विज्ञापन
सोनिक। मुकुंदखेड़ा गांव में एक महिला की गले की नस चाकू से काटकर हत्या कर दी गई। महिला ने छह माह पहले हिंदू युवक से कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है, मौके से चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
Trending Videos



दही थानाक्षेत्र के मुकुंदखेड़ा निवासी विनयदीप की इंस्टाग्रॉम के माध्यम से आजमगढ़ निवासी मुस्लिम युवती सलमा (25) से दोस्ती हुई थी। दोनों में बातचीत शुरू हुई और प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने को राजी हुए और बात शादी तक पहुंच गई। विनयदीप की मां लक्ष्मी ने बताया कि दोनों ने अक्तूबर 2025 में चोरी छिपे कोर्ट मैरिज शादी भी कर ली। दोनों चोरी-छिपे इधर-उधर किराये के घर में रहने लगे। उधर सलमा के घर वालों ने आजमगढ़ कोतवाली में बेटे के खिलाफ युवती को ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दिसंबर में जब आजमगढ़ पुलिस उसके घर पहुंची तो इस बात की जानकारी हुई। बेटे से फोन पर बात की तो उसने भी सच्चाई बताई। पुलिस दोनों को साथ लेकर चली गई थी। 25 दिन पहले ही दोनों गांव में घर पर में रहने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी के मुताबिक, रविवार को वह अपने पति मुन्नीलाल के साथ गेहूं की फसल काटने गई थी। उस समय सलमा और उसकी सात साल की ननद घर पर थीं। ननद भी काम से बाहर चली गई थी। सलमा की तबीयत सही न होने पर बेटा विनयदीप उसकी दवा लेने बाहर गया था। दोपहर बाद ननद जब घर आई तो सलमा के गले की नस कटी मिली। ननद की सूचना पर वह घर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की।


इधर घटना के समय पति के घर पर मौजूद होने के शक में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने में बैठाया है। घटना में प्रयोग चाकू भी बरामद की गई है। नायब तहसीलदार यशवंत सिंह ने पंचनामा भरा। जिला अस्पताल के डॉ. विशाल मोहन सक्सेना, बीघापुर अस्पताल के डॉ. ज्ञानेंद्र सचान ने वीडियोग्रॉफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। उसमें गहरा घाव देख आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।



थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने महिला की ओर से स्वयं गर्दन में चाकू मारने की जानकारी दी है। मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




सलमा को घर जाने का मिला था मौका, जाने से किया था इंकार



सलमा के परिजनों ने आजमगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद जब पुलिस पति के घर आई थी तो उसके साथ सलमा के परिजन भी थे। पुलिस दोनों को साथ लेकर चली गई थी। चर्चा है कि वहां परिजनों ने उस पर घर चलने का दबाव बनाया था लेकिन उसने साथ जाने से मना कर दिया था और पति विनयदीप के साथ ही रहने की बात कही थी। काफी समझाने के बाद भी जब वही नहीं मानी तो घर वाले उसे छोड़कर नाराज होकर घर चले गए थे और सलमा पति के साथ उन्नाव आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed