फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Young woman refuses to marry after learning of man's second marriage.

Unnao News: दूसरी शादी का पता चलने पर युवती ने किया शादी से इन्कार

Wed, 24 Jun 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Young woman refuses to marry after learning of man's second marriage.
गंजमुरादाबाद। जयमाल से पहले युवक की दूसरी शादी होने का पता चलते ही युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंचा, दोनों पक्षों में चार घंटे चली पंचायत के बाद भी बरात बिना दुल्हन लौट गई।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हरदोई के संडीला से मंगलवार को बरात आई थी। होने वाली दुल्हन के पिता ने बताया कि तिलक के दौरान उन्होंने नकदी और बाइक दी थी लेकिन वर पक्ष कार की मांग करने लगा। किसी तरह मामला शांत हुआ और आगे की रस्में पूरी करने की तैयारियों के बीच युवक की यह दूसरी शादी होने की बात पता चली तो बेटी ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। करीब चार घंटे बाद भी दोनों पक्षों में बात नहीं बनी तो बरात लौट गई। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि युवक का पहली पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया है, इसका पता चलने पर विवाद हुआ है। लड़की व उसके परिवार के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed