{"_id":"69dbf15d3444488f4300302d","slug":"youth-organized-a-12-km-long-bike-rally-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148565-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवाओं ने निकाली 12 किमी. लंबी बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवाओं ने निकाली 12 किमी. लंबी बाइक रैली
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो-33-बाइक रैली में शामिल युवा। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
असोहा। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती से पूर्व युवाओं ने रविवार को 12 किलोमीटर लंबी बाइक रैली निकाली।
चंदनखेड़ा से शुरू हुई रैली कांथा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पर हुई। रैली से पूर्व युवाओं को संबोधित करते हुए आयोजक अनुराग सिंह जाटव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर ने हमें शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मूल मंत्र दिया था। आज के युवाओं को उसी रास्ते पर चलने की सबसे अधिक आवश्यकता है। आजाद अनिकेत धानुक ने कहा कि यह बाइक रैली केवल एक आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि समाज में बाबा साहेब के विचारों के प्रति जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम है। युवाओं का यह दायित्व है कि हम ऐसे समतामूलक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। जिसका सपना डॉ. आंबेडकर ने देखा था।
इस दौरान राज किशोर धानुक, रूपेश आनंद, शुभम धानुक, कमल राजपूत, डॉ. संजय वर्मा, अदीब हसन, आजाद सुजीत धानुक, कौशल शर्मा और ऋषभ धानुक आदि शामिल रहे।
Trending Videos