सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Akhilesh Yadav faces sharp attack amid Ram Temple donation controversy; both deputy chief ministers launc

यूपी: राम मंदिर चंदा विवाद के बीच अखिलेश पर हमले- दोनों डिप्टी सीएम ने खोला मोर्चा; बाबरी चंदे की दिलाई याद

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 15 Jun 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार

Ram Mandir donation controversy: राम मंदिर चंदा विवाद के बीच यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

UP: Akhilesh Yadav faces sharp attack amid Ram Temple donation controversy; both deputy chief ministers launc
अखिलेश यादव पर चौतरफे हमले। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

अखिलेश यादव प्रदेश सरकार के निशाने पर हैं। राम मंदिर चंदा विवाद में पहला आरोप उन्हीं की तरफ से लगाया गया था। इसके बाद से लगातार सरकार के मंत्री उन पर हमलावर है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा का हश्र टीएमसी जैसा होने की बात कही तो एक और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उन्हें राम मंदिर चंदा याद आ रहा है लेकिन उन्होंने बाबरी चंदे पर एक शब्द नहीं बोला। ओपी राजभर ने पंचायत चुनाव न होने पर उनको दोष दिया है। 

अखिलेश की वजह से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया हुुई बाधित : ओमप्रकाश

UP: Akhilesh Yadav faces sharp attack amid Ram Temple donation controversy; both deputy chief ministers launc
अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को अकबरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पंचायत चुनाव की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन अखिलेश यादव की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कराए जाने से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई और अब सरकार अदालत के फैसले का इंतजार कर रही है।

राजभर ने सपा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उस दौरान प्रदेश में करीब एक हजार दंगे हुए थे, जबकि भाजपा सरकार में कहीं दंगा नहीं हुआ। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने उन्हें बिना तथ्यों के बयान देने वाला बताया। वहीं, सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की बेटी को लेकर हुई अभद्र टिप्पणी पर राजभर ने कहा कि बहन-बेटियां किसी की भी हों, उनका सम्मान होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में सपा का हश्र टीएमसी जैसा होगा : केशव

UP: Akhilesh Yadav faces sharp attack amid Ram Temple donation controversy; both deputy chief ministers launc
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

 मुरादाबाद के दाैरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने कहा कि यूपी में सपा का हश्र टीएमसी जैसा होगा। भविष्य में अखिलेश यादव की पार्टी चुनाव लड़ने लायक नहीं बचेगी। सपा का कोई चरित्र नहीं है। 2027 में यूपी में भाजपा 2017 से बड़ी जीत हासिल करेगी।

सर्किट हाउस में रविवार को पत्रकाराें से बातचीत में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य ने अखिलेश यादव के बयान 2027 और 2029 में भाजपा चुनाव जीतती है तो यह आखिरी चुनाव होगा, पर करारा जवाब दिया। कहा कि ये (2027) चुनाव अखिलेश यादव के लिए आखिरी चुनाव होगा, जैसा टीएमसी के लिए हो रहा है। पश्चिम बंगाल में भाजपा आई, टीएमसी गई। हम लोग नारा लगाते थे चार मई, ममता दीदी गई। वहां कमल खिल गया। लेकिन अचानक टीएमसी इस प्रकार से ध्वस्त हो जाएगी, इसका अंदाजा हमें और हमारी पार्टी को भी नहीं था।

उन्होंने कहा कि इनके पास कोई विचारधारा नहीं होती है। गुंडे होते हैं। परिवारवादी होते हैं। माफिया होते हैं। दंगाई होते हैं। भ्रष्टाचारी होते हैं। उनका यही हश्र होता है जैसा टीएमसी का रहा है। वही हश्र अखिलेश यादव का होने वाला है। यूपी में चुनाव हर पांच साल में होंगे। लेकिन अखिलेश यादव की पार्टी भविष्य में चुनाव लड़ने लायक नहीं बचेगी।

एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि बोलने का तो सबको अधिकार है लेकिन नैतिकता का त्याग नहीं करना चाहिए। भाषा की मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। जो मर्यादा की भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगा, कानून उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

गठबंधन के सवाल पर कहा कि कोई किसी से गठबंधन कर ले लेकिन खिलेगा कमल ही, बनेगी भाजपा की सरकार। सीएम ग्रिड योजना में देरी के सवाल पर कहा कि समय से काम पूरा हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि गुणवत्ता पूर्वक काम कराया जाए।

विज्ञापन

सपा सरकार में रेहड़ी, पटरी वालों से अखिलेश के गुंडे करते थे वसूली : भूपेंद्र

 सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में अखिलेश यादव के गुंडे रेहड़ी, पटरी वालों से वसूली करते थे। उद्योग-धंधे खत्म होते जा रहे थे। माहौल खराब होने से उद्यमी प्रदेश से पलायन कर रहे थे। कहा, अखिलेश जब लंदन घूम कर आते है तब ही उन्हें रेहड़ी, पटरी वालों की याद आती है। भाजपा सरकार में यूपी निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बन गया है।

उन्होंने सपा अध्यक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा सरकार में बुनकरों, कारीगरों को उनके हाल में छोड़ दिया गया था। सपा सरकार में छोटे व्यापारियों को धमकाया जाता था। उनसे हफ्ता वसूली कर उत्पीड़न किया जाता था। आज वह विपक्ष में बैठकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उनके कार्यकाल के बारे में पूरा प्रदेश जानता है कि अपराध का राज था। भाजपा सरकार ने प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। वर्तमान में यूपी में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां हैं। कई योजनाओं के जरिये श्रमिकों, बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार सबके लिए काम कर रही है। सपा सरकार में कोई नीति स्पष्ट नहीं थी। वह सिर्फ नकारात्मक एजेंडा चलाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

राम मंदिर की बात करने वाले दें बाबरी के चंदे का हिसाब : बृजेश पाठक

UP: Akhilesh Yadav faces sharp attack amid Ram Temple donation controversy; both deputy chief ministers launc
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
 उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। अयोध्या के राम मंदिर में दान की राशि को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर की बात करने वाले पहले बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब दें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राम मंदिर को लेकर अनावश्यक सवाल उठा रहे हैं, जबकि उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि बाबरी मस्जिद के नाम पर जुटाए गए धन का क्या हुआ। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed