सब्सक्राइब करें

UP Election Live Phase 3: 627 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, जानें कहां- कितना मतदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 08:49 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UP Assembly Election 2022 3rd Charan Polling Live Updates: तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान संपन्न हुए। यूपी में पांच बजे तक 57.58 फीसदी मतदान हुआ है। एटा जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...

UP Election 2022 Phase 3 Voting Live: Uttar Pradesh Third Charan Election Today on 59 Seats, District Wise Vote Percentage News in Hindi
UP Election 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

08:48 PM, 20-Feb-2022

ईवीएम पर वोट डालने का वीडियो हुआ वायरल

प्रशासन द्वारा जहां बूथों पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित दिखा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने अंदर मोबाइल ले जाकर ईवीएम की फोटो खींचकर अपने-अपने फेसबुक आईडी पर डालकर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल की। जिससे सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों पर भी शक का दायरा है कि आखिर में मोबाइल कैसे अंदर पहुंचे। बिधूना विधानसभा में सोशल मीडिया पर अपने प्रत्याशी को वोट देकर ईवीएम मशीन की फोटो लाइट जलाकर जमकर वायरल हुई। जो काफी चर्चा का विषय रही। वहीं औरैया विधानसभा क्षेत्र के अयाना की ग्राम पंचायत असेवटा में एक व्यक्ति द्वारा सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
08:19 PM, 20-Feb-2022

झांसी में 62.80 प्रतिशत मतदान

झांसी जनपद की चारों विधानसभाओं के 62.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा 65.50 प्रतिशत मतदान बबीना विधानसभा में हुआ। गरौठा में 65 व मऊरानीपुर में 61.70 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम 59 प्रतिशत वोटिंग झांसी सदर सीट पर हुई। 2017 के विधानसभा चुनाव में 65.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।
08:03 PM, 20-Feb-2022

छह बजे तक जनपद हाथरस की तीनों विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र हाथरस में 62.91 प्रतिशत, सादाबाद में 64.22 प्रतिशत तथा सिकंदराराऊ में 62.31 प्रतिशत मतदान हुआ है।
07:36 PM, 20-Feb-2022

भाजपा समर्थक को मारी गोली

मैनपुरी में सपा समर्थकों ने वोट को लेकर भाजपा समर्थक के पेट में गोली मारी। शाम 6 बजे की घटना। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जाम लगाया। घायल को सैफई रेफर किया गया।
 
07:25 PM, 20-Feb-2022

चुनाव में गड़बड़ी का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी ने तीसरे चरण में करहल सहित कई कई विधानसभा क्षेत्रों में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। कहीं पर्ची गलत निकलने तो कहीं एजेंट को भगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है।
06:48 PM, 20-Feb-2022

सपा का टूट गया विश्वास

दूसरे चरण के मतदान के बाद समाजवादी पार्टी का विश्वास टूट गया है। अखिलेश यादव के परिवार को करहल में प्रचार करना पड़ा। पीएम मोदी के पास बड़ी संख्या में मूक मतदाता हैं जो हमारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। योगी सरकार में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:46 PM, 20-Feb-2022

भाजपा प्रत्याशी पर मारपीट का आरोप

कानपुर में आर्यनगर विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी दोपहर करीब दो बजे कोपरगंज स्थित पोलिंग सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व पार्षद सुशील तिवारी एवं उनके साथी सुधीर मिश्रा के साथ गाली गलौज की। सुरेश अवस्थी पर हाथापाई का भी आरोप है।
 
06:29 PM, 20-Feb-2022

सिर में गोली लगने से भाजयुमो के जिला महामंत्री की मौत

हाथरस जिले के कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला गौसगंज निवासी भाजयुमो के जिला महामंत्री कृष्णा यादव के संदिग्ध परिस्थिति में सिर में गोली लगी। उपचार के लिए उन्हें अलीगढ़ ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। 
 
06:01 PM, 20-Feb-2022

एटा में शाम पांच बजे तक 63.55 प्रतिशत मतदान 

अलीगंज  - 64.30 प्रतिशत
एटा सदर  - 61.30 प्रतिशत
मारहरा  - 64.50 प्रतिशत
जलेसर  - 64.23 प्रतिशत
औसम मतदान - 63.58 प्रतिशत
05:55 PM, 20-Feb-2022

मैनपुरी में शाम 5 बजे तक 60.82 फीसदी मतदान 

मैनपुरी 59.29 प्रतिशत, भोगांव 60.29 प्रतिशत, किशनी 61.3 प्रतिशत, करहल 62.32 प्रतिशत
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed