{"_id":"6a701fca6af5172b9804d78f","slug":"video-thousands-offer-prayers-at-devkali-dham-on-first-monday-of-sawan-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: देवकली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: देवकली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर
सावन के पहले सोमवार पर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर बीहड़ों के बीच स्थित प्राचीन देवकली धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था में सहयोग किया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर के भीतर और बाहर पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती पहले ही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे चुके थे। वहीं, सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे परिसर की निगरानी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।