सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: The system woke up after 38 years; the police suddenly remembered Brijmohan

UP: 38 साल बाद जागा सिस्टम, अचानक पुलिस को याद आया बृजमोहन, हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद दाैड रही पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में 1983 के अपहरण मामले का आरोपी बृजमोहन बीते 38 साल से कानून की पकड़ से बाहर है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज करते हुए नोटिस जारी किया है। अब मुरादाबाद से लेकर राजस्थान तक दबिश दी जा रही है।

UP: The system woke up after 38 years; the police suddenly remembered Brijmohan
बृजमोहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कानून के हाथ लंबे होने की कहावत के बीच पाकबड़ा का यह मामला बताता है कि कभी-कभी सिस्टम की आंखें 38 साल तक बंद भी रह जाती हैं। एक अपहरण के आरोपी की फाइल दशकों तक धूल खाती रही और जैसे ही उच्च न्यायालय ने सख्ती दिखाई तो पुलिस हरकत में आ गई।

Trending Videos


अब पुलिस ऐसे शख्स को ढूंढ रही है, जो अड़तीस साल से कानून की नजरों से ओझल है। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद थाना पाकबड़ा पुलिस ने बृजमोहन नामक आरोपी की तलाश में नोटिस जारी किया है। मुरादाबाद से लेकर राजस्थान तक दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला छीपी वाला निवासी बृजमोहन पर वर्ष 1983 में एक युवती के अपहरण का आरोप लगा था। उस समय मामला काफी चर्चित रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, आरोपी को जमानत मिली और कुछ समय तक वह अदालती कार्यवाही में भी शामिल होता रहा।

इसके बाद वर्ष 1987 में बृजमोहन ने खुद को निर्दोष बताते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। यहीं से कहानी ने नया मोड़ ले लिया। अब बृजमोहन की कोई हालिया तस्वीर पुलिस के पास नहीं है। ऐसे में पुराने रिकॉर्ड के आधार पर अनुमानित हुलिया जारी किया गया है। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में बृजमोहन की उम्र करीब 60 साल होगी।

जमानत पर बाहर आने के बाद संपत्ति बेचकर फरार
याचिका दाखिल करने के बाद बृजमोहन ने अपनी पाकबड़ा स्थित पैतृक संपत्ति बेच दी और रातों-रात पूरे परिवार के साथ क्षेत्र छोड़कर गायब हो गया। इसके बाद 35 साल से अधिक समय तक पुलिस को उसकी खबर नहीं लगी। जब दशकों पुरानी यह फाइल हाल ही में हाईकोर्ट के सामने आई, तो न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई और आरोपी की वर्तमान स्थिति में पेशी के आदेश दिए।

आदेश मिलते ही पाकबड़ा पुलिस हरकत में आई। पुराने पते, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां छापे मारे गए। एक टीम राजस्थान के जयपुर तक पहुंची, जहां आरोपी के बेटे से पूछताछ हुई, लेकिन वहां भी बृजमोहन का कोई सुराग नहीं मिला। बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता लंबे समय से लापता हैं।

अपहरण का आरोपी बृजमोहन कई वर्ष पहले यहां से अपनी संपत्ति बेचकर चला गया है। हमें उसके बेटे का पता चला है। पुलिस टीम ने उससे संपर्क किया लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। हमारी टीम लगातार आरोपी को तलाश कर रही है।  - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed