{"_id":"69804600e23b3c7429018dd0","slug":"rss-district-functionary-was-attacked-dragged-out-of-his-car-and-beaten-in-hathras-2026-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'मैं आरएसएस नेता हूं, परिचय देते रहे जयकिशोर, फिर भी ईंटों से हमला करते रहे दबंग'; कार में भी की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मैं आरएसएस नेता हूं, परिचय देते रहे जयकिशोर, फिर भी ईंटों से हमला करते रहे दबंग'; कार में भी की तोड़फोड़
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:48 PM IST
सार
हाथरस में आरएसएस के जिला प्रचारक जयकिशोर पर दबंगों ने में हमला कर दिया। दो स्कूटी सवारों से पीछे हटाने के लिए कहने पर विवाद हुआ। स्कूटी सवारों ने अपने साथी बुला लिए और जयकिशोर को कार से खींच लिया। इसके बाद ईंटों और ऑटो मैकेनिक के औजारों से उन्हें पीटा। कार में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
4
1 of 15
rss district leader attacked
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हाथरस के नवल नगर की तंग गली, कार सवार आरएसएस के जिला प्रचारक और स्कूटी सवार आमने-सामने से आ गए। पीछे कौन हटाए, इसी पर विवाद हुआ। आरएसएस नेता अपना परिचय देते रहे, लेकिन हमलावर ईंटों और मिस्त्री की दुकान से उठाए औजारों से उन पर हमला करते रहे।
बाद में बवाल की आशंका से कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए। आरोपी इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं, जिसके चलते यहां पुलिस तैनात रही। एक मुख्य आरोपी के घर के बाहर पुलिसकर्मी बैठा दिए गए हैं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक जयकिशोर ने बताया कि वह घटना के समय अपनी कार से तालाब चौराहा की ओर से नवल नगर स्थित संगठन के कार्यालय पर जा रहे थे। अलीगढ़ रोड पर नवल नगर वाली गली में घुसते ही सामने से स्कूटी पर दो युवक आ गए।
Trending Videos
2 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निकलने के लिए जगह न होने पर उन्होंने कार का हॉर्न बजाया, लेकिन हटने की बजाए युवक गाली-गलौज पर उतर आए और उनसे ही कार वापस पीछे लेने के लिए बोलने लगे। अभद्रता से बात करने पर जिला प्रचारक ने उन्हें टोका और अपना परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बात पर दोनों युवक उग्र हो गए और उन्हें कार से नीचे उतार लिया। इसके बाद वे मारपीट करने लगे और युवकों ने फोन कर अपने साथी मौके पर बुला लिए। नवल नगर के बाहर एक दुकान पर मौजूद युवकों के साथी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने ईंट, ऑटो मैकेनिक के औजारों से उन पर हमला कर दिया।
4 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी युवक भीड़ लगने पर जिला प्रचारक को नाली के पास पटककर भाग गए। एक परिचित ने जब उन्हें इस हालत में देखा तो विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और एसपी को सूचना दी गई।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 15
आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमले के बाद पहुंचे समर्थक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायाण, कोतवाली सदर व हाथरस गेट पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एक थाने का फोर्स जिला प्रचारक को जिला अस्पताल लेकर गया, जबकि एक थाना पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।