{"_id":"698047bfd9e21ad4c40be242","slug":"girl-cheeks-cut-by-chinese-manjha-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्कूटी पर जा रही बच्ची, उड़ कर आए चीनी मांझे ने काटे उसके गाल, एक को दबोचा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्कूटी पर जा रही बच्ची, उड़ कर आए चीनी मांझे ने काटे उसके गाल, एक को दबोचा, भेजा जेल
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार
बच्ची पड़ोसी संग स्कूटी से जा रही थी। बच्ची स्कूटी पर आगे खड़ी थी, तभी मीनाक्षी पुल पर चीनी मांझे से उसके दोनों गाल कट गए। इस पर बच्ची ने शोर मचाया तो वहां अफरा-तफरी मच गई।
चीनी मांझे से कटने से पहले व बाद में बच्ची
- फोटो : स्वयं
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के मीनाक्षी पुल पर 1 फरवरी को चीनी मांझे की चपेट में आकर स्कूटर सवार बच्ची के गाल कट गए। इस घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोदपुर से एक चीनी मांझा विक्रेता को पकड़कर जेल भेजा है।
Trending Videos
घटनाक्रम के अनुसार क्वार्सी के गांव चिलकौरा की पांच वर्षीय इनाया सैनी पुत्री कन्हैया 1 फरवरी शाम अपने पड़ोसी दीपक संग स्कूटी से जा रही थी। बच्ची स्कूटी पर आगे खड़ी थी, तभी मीनाक्षी पुल पर चीनी मांझे से उसके दोनों गाल कट गए। इस पर बच्ची ने शोर मचाया तो वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन बच्ची को क्वार्सी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ में सूचना पुलिस को दी गई। इधर, उपचार के बाद बच्ची को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार इस घटना के बाद क्वार्सी व सिविल लाइंस क्षेत्र में चीनी मांझा बेचने वालों की चेकिंग कराई गई। दोदपुर के दुकानदार अनिल की दुकान से सासनीगेट क्षेत्र के मालीपाड़ा नेहरू कुंज के कपिल गुप्ता को चीनी मांझे के एक बंडल के साथ गिरफ्तार किया गया। वह माल बेचने के लिए लेकर आया था। उसे जेल भेजा गया है।
