{"_id":"698042d70b0245b4c50eefab","slug":"amu-teacher-murder-casethree-shooters-carry-a-reward-of-rs-1-lakh-each-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू शिक्षक हत्याकांड: तीनों शूटर भाई पर एक-एक लाख का इनाम, फरारी का वारंट चस्पा, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू शिक्षक हत्याकांड: तीनों शूटर भाई पर एक-एक लाख का इनाम, फरारी का वारंट चस्पा, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार
तीनों भाइयों पर पचास-पचास हजार रुपये का इनाम था। अब एडीजी जोन स्तर से एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। न्यायालय स्तर से तीनों के खिलाफ पूर्व में एनबीडब्ल्यू जारी किए गए थे।
मृतक शिक्षक रॉव दानिश अली
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
एएमयू शिक्षक राव दानिश हत्याकांड में तीनों हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों पर अब एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। साथ में अदालत ने उनके खिलाफ फरारी की उद्घोषणा का वारंट जारी कर दिया है। अदालत से जारी यह वारंट 1 फरवरी को सिविल लाइंस पुलिस ने उनके बरला स्थित गांव वाले घर पर चस्पा करा दिया। गांव में मुनादी भी कराई गई।
Trending Videos
अमीर निशा सिविल लाइंस के एएमयू एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश अली की 24 दिसंबर की देर शाम गोलियां बरसा कर हत्या की गई थी। यह हत्या टहलते समय एएमयू लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में की गई थी। इस हत्या के खुलासे में दिल्ली के ओखला इलाके में रह रहे मूल रूप से बरला नौशा के हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों यासिर, फहद व जुबैर की भूमिका सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में दोनों शूटरों के मददगार दानिश के पड़ोसी मित्र सलमान कुर्ते वाला को जेल भेजा गया था। तीनों भाइयों पर पचास-पचास हजार रुपये का इनाम था। अब एडीजी जोन स्तर से एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। न्यायालय स्तर से तीनों के खिलाफ पूर्व में एनबीडब्ल्यू जारी किए गए थे। वारंट को एसएचओ सिविल लाइंस विनोद कुमार ने टीम के साथ उनके गांव में चस्पा कराया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि तीनों की तलाश के प्रयास जारी हैं। जल्द कुर्की की जाएगी।
