{"_id":"698057d9ab3b9d810b0e7df8","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-aligarh-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: इंस्टा पर दोस्ती के बाद की शादी, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी व ससुराल वाले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: इंस्टा पर दोस्ती के बाद की शादी, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी व ससुराल वाले भागे
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार
युवक की इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी कर ली। एक बच्चा भी पैदा हुआ। अचानक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी व ससुराली गायब हो गए।
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कन्नौज के युवक की अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की कांशीराम आवास कॉलोनी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से प्रेम विवाह किया था। युवक की मौत की खबर पर आए परिवार ने पत्नी व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन बिना तहरीर दिए शव साथ ले गए।
Trending Videos
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कन्नौज के विष्णुगढ़ क्षेत्र के गांव जवां मर्दपुर के कन्हैया उर्फ बृजेश कुमार (20) की दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली युवती से दोस्ती हो गई। उन्होंने तभी प्रेम विवाह कर लिया। प्रेम विवाह के बाद कुछ दिन दोनों युवक के घर पर रहे। दंपती पर अब चार माह का बच्चा भी है। पिछले एक वर्ष से दोनों यहां कांशीराम कॉलोनी में युवती की बहन-बहनोई के पास रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
31 जनवरी रात युवती के परिजनों ने पुलिस को कन्हैया द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर कन्हैया के नोएडा में रहने वाले चाचा जितेंद्र व अन्य परिजन भी आ गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब रात में उन्हें कन्हैया का फोटो भेजा गया था, तब कहा था कि उसने फंदा लगा ली है। जब वे यहां आए तो पत्नी व ससुराली गायब मिले।
1 फरवरी को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। वहीं गर्दन पर चोट का निशान भी बताया गया है। एसएचओ बन्नादेवी विजय सिंह के अनुसार परिजनों ने पत्नी व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि कन्हैया को धमकी भी दी जा रही थी। ये बात उसने परिजनों को फोन पर बताई थी। जांच व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
