सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal pistol factory caught running from a closed kiln

Aligarh: बंद पड़े भट्ठे से अवैध तमंचा फैक्टरी चलते पकड़ी, पांच अभियुक्त गिरफ्तार, अलीगढ़-आगरा से खरीदते थे माल

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि तमंचे बनाने का रॉ मैटेरियल अलीगढ़ में मदारगेट से तथा तमंचे के लिए नाल छीपी टोला आगरा से खरीदते हैं। एक तमंचा बनाने की लागत 1000 से 1500 रुपये आती है, जिससे छः से सात हजार में बेचते हैं।

Illegal pistol factory caught running from a closed kiln
अवैध तमंचा फैक्टरी से पकड़े पांच अभियुक्त और बरामद माल - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अलीगढ़ की थाना गोरई पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात की टीम ने बेसवां रोड पर बंद पड़े भट्ठे के अंदर चलती हुई अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़ी है। वहां से पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। अभियुक्तों से भारी संख्या में अवैध निर्मित व अर्द्धनिर्मित शस्त्र, शस्त्र बनाने की सामग्री तथा उपकरण बरामद हुए हैं।

Trending Videos


एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पांच शातिर अभियुक्तों को बेसवां रोड पर बंद पड़े भट्ठे से अवैध तमंचा फैक्टरी चलाते हुए पकड़ा है। आर्म्स एक्ट (शस्त्र फैक्टरी) में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि तमंचे बनाने का रॉ मैटेरियल अलीगढ़ में मदारगेट से तथा तमंचे के लिए नाल छीपी टोला आगरा से खरीदते हैं। एक तमंचा बनाने की लागत 1000 से 1500 रुपये आती है, जिससे छः से सात हजार में बेचते हैं। ऑर्डर के अनुसार तमंचे तैयार करते हैं। तमंचे बनाने के लिए अपनी जगह बदलते रहते हैं, जिससे किसी को शक न हो।  सुनसान जगहों को इस काम के लिए चुना जाता है, जिससे लोगों का आवागमन कम हो। सभी पार्टनरशिप में फैक्टरी चला रहे थे। जो माल बिकता है, उसको सब बांट लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए गिरफ्तार

  1. सोनू खान पुत्र चमन खां निवासी कारौली थाना गोरई अलीगढ़ 
  2. दीपक पुत्र अर्जुन सिंह निवासी अमरपुर धाना थाना गोरई जनपद अलीगढ़
  3. कान्हा पुत्र भूपेन्द्र निवासी नीम गांव थाना राया जनपद मथुरा 
  4. जयवीर उर्फ जगवीर पुत्र सुखदेव निवासी कारौली थाना गोरई अलीगढ़ हाल निवासी गोंडा थाने के पास 
  5. विनय उर्फ बन्टी पुत्र बलवीर निवासी भौज नगरिया थाना गोंडा जनपद अलीगढ़ 


ये हुआ बरामद
9 अवैध तमंचा 315 बोर तथा 2 अधबने तमंचे, दो नाल, तीन ट्रैगर अधबने, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, 2 मिस कारतूस 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर, अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का सामान रेती बड़ी-6, रेती छोटी-6, पंखा -1, आरी -2, आरी पत्ती-16, शिकन्जा जो लकड़ी पर कसे हैं-2, पेंचकस बड़ा-1, पेंचकस छोटा–1, सडसी लोहा-2, हथौड़ा-2, छैनी लोहा-6, ड्रिल मशीन-1, ड्राई छेद करने वाली-5, रॉड लोहा सफेद -3, छोटी हथौड़ी -1, सुम्मी छोटी-2 सुम्मी बड़ी-1, एक मिट्टी की भट्टी जिसमें नीचे थाल लगा है,  बैठने का प्लास्टिक का पटा-1, स्केच नीली-1, स्केच लाल-2, स्टील की फेक-1, पाइप लोहे की नाल-1,  स्प्रिंग छोटे बड़े-26, मीटर गेज सफेद धातु-1, लकड़ी घिसने की रेती-1, पिन लोहा अधबने-9, पिन लोहा बड़े अधबने-2, काटने के लिए लकड़ी के टुकड़े-2, लोहे की ऐंगल का टुकड़ा-1, कोयला 2 किलो, चूड़ी काटने की मशीन-1, लोहे की पत्ती प्लेट-1, लोहे की प्लेट छोटी-4, रिपट कील-5, रेती गोल-1, बेल्डिंग रॉड 2, रेगमाल पुराना टुकड़ा 3, वाट लोहा 5 किलो-1, लकड़ी काटने की आरी-1, प्लास 1), जामातलाशी- (3 मोबाइल फोन, 460  रुपये)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed