{"_id":"6958e5bd5256ddc8350afe62","slug":"aligarh-amu-murder-case-instagram-account-devraj-gang-aligarh-that-announced-murder-is-private-2026-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AMU Murder Case: 'राव दानिश का कत्ल, आतिफ की हत्या का बदला...अलीगढ़ का बाप', जानें कौन है देवराज उर्फ राहत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU Murder Case: 'राव दानिश का कत्ल, आतिफ की हत्या का बदला...अलीगढ़ का बाप', जानें कौन है देवराज उर्फ राहत?
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Jan 2026 04:08 PM IST
सार
अलीगढ़ में एएमयू शिक्षक राव दानिश हत्याकांड के खुलासे के इंस्टा आईडी ‘देवराज गैंग अलीगढ़’ अब प्राइवेट कर दी गई है। एएमयू शिक्षक राव दानिश की हत्या का खुलासा किए जाने के कुछ घंटे बाद ही यह बदलाव किया गया है।
अलीगढ़ में एएमयू शिक्षक राव दानिश हत्याकांड के खुलासे के बाद मुनीर गैंग की कमान संभाल रहे कुख्यात शूटर जुबैर द्वारा संचालित इंस्टा आईडी ‘देवराज गैंग अलीगढ़’ अब प्राइवेट कर दी गई है। ये इंस्टा आईडी कल तक पब्लिक थी। इसी आईडी से आठ अक्तूबर को हत्या के घटनास्थल एएमयू कैंटिन से जुबैर ने फोटो शेयर कर धमकी का एलान किया था।
अमीर निशा सिविल लाइंस के राव दानिश अली की 24 दिसंबर की देर शाम ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या की गई थी। घटना के समय एएमयू एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक दानिश एएमयू लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में अपने साथी इमरान व भोलू संग टहलने गए थे।
इस हत्या के खुलासे में दिल्ली के ओखला इलाके में रह रहे मूल रूप से बरला नौशा के हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों यासिर, फहद व जुबैर की भूमिका सामने आई।
जांच में उजागर हुआ कि 2018 में शाहबेज नाम के युवक की हत्या के बाद जुबैर को दानिश पर मुखबिरी करने का शक था।
Trending Videos
2 of 12
सीटीवीटी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात वर्ष जेल रहने के बाद पिछले वर्ष जुलाई में ही जुबैर जेल से बाहर आया है। इसी खुन्नस में उसने साजिश रचकर अपने भाइयों यासिर व फहद से ये हत्या कराई। बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों भाइयों के मददगार दानिश के पड़ोसी मित्र सलमान कुर्ते वाला को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
सीटीवीटी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस आईडी पर जुबैर सक्रिय था, वह बृहस्पतिवार तक पब्लिक थी, अब वह प्राइवेट हो गई है। इसके बाद पुलिस अब इन शूटर भाइयों की अन्य गतिविधियों व अन्य एकाउंटों पर काम कर रही है। साथ में इन शूटर भाइयों के अन्य करीबियों व परिचितों को भी तलाशा जा रहा है।
4 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गैंगवार में आतिफ की हत्या के बदले का लगा बायो स्टेटस
बेशक यह आईडी प्राइवेट कर दी गई है। मगर इसके बायो स्टेटस पर एएमयू छात्र आतिफ की हत्या का बदला लेने का उल्लेख है। इस बायो में लिखा है कि अपने भाई का बदला जरूर लेंगे। आतिफ का बदला जरूर होगा। बहुत जल्द होगा। अलीगढ़ का बाप। बता दें कि 2018 में शाहबेज की हत्या के बदले में जनवरी 2021 में जाकिर नगर में एएमयू छात्र आतिफ की हत्या हुई थी।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 12
AMU Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आतिफ भी जुबैर का करीबी दोस्त था और वह भी शाहबेज की हत्या में जेल गया था। मुनीर के जेल जाने व उसके मारे जाने के बाद जुबैर ने बेशक गैंग की कमान संभाल ली। बाद में एक लड़की को लेकर इस गिरोह में बिखराव हुआ और गैंगवार हुई, तभी शाहबेज व आतिफ की हत्या हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।