फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   52 fighter jets perform air show in Kashi Rafale Sukhoi and Tejas fly upside down at 1912 kmph

काशी में 52 लड़ाकू विमानों का एयर शो: 1912 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उल्टे उड़े राफेल, सुखोई और तेजस

Fri, 23 Oct 2026 01:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 23 Oct 2026 01:21 PM IST
सार

वाराणसी में एयर शो के पहले दिन 52 लड़ाकू विमानों ने करतब दिखाए। इस दौरान राफेल जब 1912 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा तो इसकी गर्जना और गति लोगों को हतप्रभ कर गई। 

विज्ञापन
52 fighter jets perform air show in Kashi Rafale Sukhoi and Tejas fly upside down at 1912 kmph
वाराणसी में एयर शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयर शो में 52 लड़ाकू विमानों ने केदारनाथ से काशी तक महादेव से जुड़े अलग-अलग करतब दिखाए। शुरुआत सारंग एयरक्राफ्ट से हुई। राफेल, सुखोई और तेजस विमान की उल्टी उड़ान ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। राफेल जब 1912 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा तो इसकी गर्जना और गति लोगों को हतप्रभ कर गई। 

विज्ञापन


नमो घाट से केदार फॉर्मेशन की घोषणा हुई तो लोगों ने इसे सामान्य समझा। लेकिन जैसे ही पता चला कि इसमें राफेल की गर्जना और इसकी क्षमता देखने को मिलेगी तो लोग उत्साहित हो उठे। 
विज्ञापन


राफेल विंग कमांडर हरीन जोशी उड़ा रहे थे। इस एयरक्राफ्ट ने 12 चक्कर में सात करतब दिखाए। इस विमान ने 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर के सटीक संतुलन दिखाया। यही सुखोई 30 एमकेआई ने भी किया। इसे ग्रुप कमांडर अजीत पाल सैनी उड़ा रहे थे। उन्होंने भी 6 अलग-अलग करतब दिखाए। वहीं, तेजस को ग्रुप कमांडर रूप ने उड़ाया। उन्होंने सात प्रकार के करतब दिखाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

5 सेकंड में हेलिकॉप्टर से क्रूज पर उतरे वायुसेना के 6 कमांडो 
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने भारतीय वायुसेना के 30 से ज्यादा विमानों के पायलट ने युद्ध कला और करतब दिखाए। गंगा द्वार पर एयर शो की शुरुआत छह कमांडो के फास्ट रोपिंग से हुई। हेलिकाॅप्टर से 40 एमएम की रस्सी के सहारे एक-एक जवान मात्र पांच सेकंड में ही क्रूज पर उतरते रहे। रेस्क्यू, ऑपरेशन, मिशन और युद्ध में काम आने वाली उनकी इस फुर्ती ने सैलानियों और स्थानीयों को शौर्य का दर्शन कराया। हथियारों से लैस ये जवान क्रूज से उतरकर बोट पर सवार हुए और मंदिर काॅरिडोर के रास्ते बाहर निकल गए। 

तिरंगा, दिल, डायमंड, डी और ए आकार की कैद हुई तस्वीरें
एयरशो के दौरान सभी एयरक्राफ्ट ने अपनी-अपनी क्षमता का परिचय दिया। इस दौरान काशी फॉर्मेशन में सूर्यकिरण एयरक्राफ्ट ने वी फॉर विक्टरी का आकार बनाया। सारंग टीम ने डायमंड और दिल बनाया। वहीं, ए और डी शेप का फॉर्मेशन ने भी लोगों को रोमांचित किया।
 
स्कूली छात्राओं ने दी भरतनाट्यम, कथक और पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति
एयरशो की भीड़ को देखते हुए नमो घाट को अलग-अलग जोन में बांट दिया गया है। इन सभी जोन पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी जोन में 20 छात्राओं ने नृत्य किया। इन छात्राओं ने कृष्ण लीला, भरत नाट्यम, कथक, राजस्थनी और पंजाबी नृत्य कर खूब वाहवाही बटोरी।

वायुसेना के शौर्य को जेन जी ने दी सलामी
नमो घाट पर बृहस्पतिवार को हजारों बच्चे एयर शो देखने पहुंचे। कोई स्कूल की तरफ से आया था तो किसी को वायु सेना में जाने का जज्बा खींचकर लाया था। सुबह 11:40 बजे आसमान में सैन्य विमानों को देखकर उत्साहित बच्चों (जेन जी) ने खड़े होकर वायु सेना के शौर्य को सलामी दी। ढाई घंटे के एयर शो में जब9जब आसमान में गरजते हुए राफेल, तेजस और सुखोई गुजरे तब9तब गंगा किनारे वंदे मातरम, भारत माता की जय और हर-हर महादेव गूंज उठा। एयर शो से जेन जी आंखों में सपने और दिल में जज्बा लेकर लौटे।

घूंघट की आड़ से बहुओं ने निहारा आसमान...
काशी के इतिहास में बृहस्पतिवार का दिन यादगार बन गया। एयर शो का अद्भुत नजारा देखने के लिए बच्चे, जवान और बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि घूंघट वाली बहुएं भी घाटों पर पहुंचीं। सुबह दस बजे से ही गंगा किनारे जाने वाले रास्तों पर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। हर डगर और हर राह पर लोगों का रुख गंगा घाट की ओर से ही रहा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक कोदोपुर से डोमरी तक हजारों की संख्या में लोग घाटों और गंगा किनारे पहुंचकर डट गए। तेज धूप के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। कुछ लोग पेड़ों की छांव में खड़े होकर नजारा देखते रहे तो कई लोग धूप में ही खड़े होकर आसमान में विमानों की कलाबाजियां निहारते रहे। एयर शो के रोमांचक पलों को अपने मोबाइल में कैद करने की भी लोगों में होड़ रही। रामनगर-सामनेघाट पक्के पुल पर भी एयरशो देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। रामनगर से डोमरी तक गंगा किनारे उमड़ी भीड़ ने एयरशो के प्रति लोगों के उत्साह और रोमांच को बयां किया।

गंगा पार और पुल से भी लोगों ने देखा एयर शो
सेवापुरी भाजपा विधायक नील रतन सिंह पटेल की पुत्री अदिति सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों व जनता ने गंगा पार से एयर शो देखा। ठटरा कछवा रोड बाजार के शिवाश्रे पटेल, उमाशंकर पटेल सेवापुरी मंडल के संतोष अवस्थी, अर्जुन भोजवाल, शीतला प्रसाद अन्य शामिल रहे। चिरईगांव के बभनपुरा स्थित गंगा पुल से भी लोगों ने एयर शो देखा। कई लोगों ने बताया कि पास नहीं मिलने के कारण वे आयोजन स्थल तक नहीं जा सके। 
 
घाटों और छतों पर लगी भीड़, बनाए वीडियो
सामनेघाट, पक्का घाट, गीता घाट, कबीर घाट, विश्वसुंदरी पुल के नीचे रविदास घाट, अस्सी घाट, गंगा महल घाट तुलसी घाट और जानकी घाट समेत चेत सिंह घाट, केदार घाट पर महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने एयर शो देखा। सुबह 10 बजे से घाट से सटे मकानों की छतों पर लोग चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed